7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई
Watch video.. नेहरू नगर जोन में पार्षद बैठा धरने में, तब हरकत में आए आयुक्त
Play video

Watch video.. नेहरू नगर जोन में पार्षद बैठा धरने में, तब हरकत में आए आयुक्त

नगर निगम, भिलाई के जोन-1 नेहरू नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पार्षद हरिओम तिवारी दफ्तर के परिसर में जमीन पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।पार्षद का आरोप था कि सड़कों के किनारे लगातार कब्जा किया जा रहा है। इसके खिलाफ उन्होंने जोन आयुक्त से मिलकर मौखिक शिकायत शुक्रवार को की। इस पर अधिकारी कार्रवाई करने की जगह आगे पीछे होने लगे। तब वे अपने साथियों के साथ निगम के गेट पर धरना प्रदर्शन करने बैठ गए। तब जाकर कार्रवाई करने के लिए निगम की टीम दफ्तर से निकली।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Abdul Salam

•

Updated: 29 Nov 2024, 10:06 PM IST

नेहरू नगर जोन-1 के पार्षद हरिओम तिवारी ने बताया कि अवैध कब्जे की बाड़ आ गई है। वार्ड में रास्ता को खाली नहीं किया जा रहा है। विकास कार्य ठप पड़ा है। इसको लेकर निगम के हर दिन चक्कर लगा रहे हैं। शिकायत करने पर कोई जवाब नहीं दे रहा है। वार्ड की जनता को क्या जवाब दें। जब तक अवैध कब्जा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है, तब तक धरना जारी रहेगा। जमीन पर बैठे पार्षद और साथियों को देख जोन के बड़े अधिकारियों का हाथ पैर फूल गया। उन्होंने मातहत अफसरों को कार्रवाई करने निर्देश दिया। अब कब्जे के खिलाफ कार्रवाई करवाने धरना देना पड़ रहा है।

बुलडोजर निकली कार्रवाई करने

पार्षद की शिकायत पर निगम का बुलडोजर Bulldozer कार्रवाई करने को निकला। देखते ही देखते नए-नए शटर लगे दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की जाने लगी। नगर निगम के जोन-1 दफ्तर के आसपास खुद दर्जनभर कब्जे हैं। यहां दुकान लगाकर लोग व्यापार कर रहे हैं। निगम के अधिकारी केवल उन पर ही कार्रवाई करते हैं, जो अनजान होता है। https://www.patrika.com/exclusive/watch-video-chhattisgarhs-handicraft-exhibition-in-hyderabad-19186623