7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई
Watch video.. हैदराबाद में छत्तीसगढ़ की शिल्पकला प्रदर्शनी
Play video

Watch video.. हैदराबाद में छत्तीसगढ़ की शिल्पकला प्रदर्शनी

विलुप्त हो रही मटपरई चित्रकला को लोगों ने बहुत चाव से देखा। छत्तीसगढ़ के वन और पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप ने हैदराबाद पहुंच कर मटपरई शिल्पकला की प्रदर्शनी व छत्तीसगढ़ की लोक संगीत का लुफ्त उठाया। भिलाई के उतई में रहने वाले चित्रकार अभिषेक सपन विलुप्तप्राय मटपरई चित्रकला को निरंतर 11 साल से बना रहे हैं। वे इंजीनियरिंग की पढ़ाई किए हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक टेलीकम्युनिकेशन ब्रांच से बीई पास किया है। बावजूद इसके उनकी रुचि शिल्पकला के क्षेत्र में बनी हुई है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Abdul Salam

•

Updated: 28 Nov 2024, 1:07 PM IST

भाग्यनगर हैदराबाद में प्रज्ञाप्रवाह, संस्कार भारती ने ग्लोबल सांस्कृतिक महोत्सव लोकमंथन 2024 कार्यक्रम किया गया। इसमें देश-विदेश के लोक कलाकार, लोक शिल्पकार, लोक साहित्यकारों का संगम हुआ। इसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने किया। इसमें छत्तीसगढ़ की मटपरई शिल्पकला Traditional Crafts of CG की प्रदर्शनी दुर्ग निवासी, अभिषेक सपन ने लगाकर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। साथ ही रिखी क्षत्रि ने लोक वाद्यों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसे देखने बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व स्कूल के बच्चे पहुंचे हुए थे। बच्चों ने इस शिल्पकला में खासी रुचि दिखाई. https://www.patrika.com/exclusive/watch-video-former-bsp-officers-residence-sealed-19185241