7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई
Watch video… 11 साल बाद रेलवे में प्रतिनिधि यूनियन के लिए चुनाव
Play video

Watch video… 11 साल बाद रेलवे में प्रतिनिधि यूनियन के लिए चुनाव

रेलवे के बिलासपुर जोन में मान्यता के लिए 11 साल के बाद चुनाव हो रहे हैं। नियम से हर 6 साल में मान्यता का चुनाव होना चाहिए। कोरोना काल की वजह से इसमें विलंब हुआ। अब जाकर चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। 4,5 से 6 दिसंबर 24 के मध्य यह चुनाव पूरा होगा। इसमें करीब 42,500 मतदाता हिस्सा लेंगे। चुनाव में हर यूनियन पूरी ताकत लगा रही है। बीएमवाय, चरोदा के रेलवे इंस्ट्रिट्यूट में साउथ इस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस की बड़ी सभा हुई। इसमें मंडल ट्रैकमैन संगठन 300 सदस्यों के अध्यक्ष और संयुक्त महासचिव मजदूर कांग्रेस का समर्थन करते हुए मंच पर मौजूद थे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Abdul Salam

•

Updated: 2 Dec 2024, 9:35 PM IST

भिलाई-तीन-चरोदा के रेलवे कालोनी में मजदूर कांग्रेस ने बाइक रैली निकाली। मजदूर कांग्रेस की रैली का नेतृत्व Coordinator Mazdoor Congress डी विजय कर रहे थे। इसमें श्रमिक यूनियन, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर यूनियन, स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन, बिलासपुर जोन के 3 मंडल हैं, जिसके 64 बूथ में मतदान किया जाएगा। इसमें रायपुर मंडल में 11 पोलिंग बूथ, इसमें करीब 11,400 कर्मचारी मतदान करेंगे। बिलासपुर मंडल में 27 पोलिंग बूथों पर करीब 20,100 कर्मचारी मतदान करेंगे। वहीं नागपुर रेल मंडल के 26 पोलिंग बूथों पर 11,000 कर्मचारी मतदान करेंगे।

चुनाव में यह है अहम मुद्दे

रेलवे के प्रतिनिधि यूनियन को लेकर हो रहे चुनाव में ट्रांसफर के समय सीमा को बढ़ाकर 5 साल करने, मरोदा में नया क्रू लॉबी बनवाना, सेक्शन में बनाए गए रेस्ट रूम को बंद करवाना। भाटापारा में क्रू-वर्किंग को पुन: निर्धारण करवाया जाएगा, सभी एएलपी के एचआरए का पूरा एरियर्स दिलवाया जाएगा। सिंग ऑन, सिंग ऑफ दोनों रायपुर लॉबी में करवाने, बीएमवाय में ट्रेनिंग सेंटर जल्द शुरू करवाने जैसे विषय अहम है। लोको पायलट के करीब 600 पद खाली है। इसको भरने का विषय भी है। https://www.patrika.com/exclusive/watch-video-councillor-sits-on-dharna-in-nehru-nagar-zone-then-commissioner-comes-into-action-19191166