जिले में कांग्रेस सरकार का विरोध करने वालो की संख्या अधिक होने के कारण कई जगहों पर अस्थाई जेले बनाई गई थी जिसमें बाग लकूला, रखा, पुराना चर्च आदि स्थानों पर जेल बनाई गई थी। इन जेलों के कमरों में किसी आपातकाल का विरोध करने वालों इस प्रकार रखा जाता था। कोई भी रात में सो नहीं सकता था। जिन बैरकों में सफाई नहीं की जाती थी। दूसरी तरफ जेलों का हाल इतना खतरनाक था उस समय की घटना याद करने पर भी रोंगटे खड़े हो जाते है। लेकिन भाजपा ने इसी बजह से उन क्रांतिकारियों जो सम्मान मिलना चाहिए था वह दिया और हमेशा देती रहेगी।