11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर पालिका ने नहीं किया काम, बीजेपी नेता को अपनी ही सरकार में बैठना पड़ा धरने पर

जनपद में बीजेपी नेता को अपनी ही सरकार में नगर पालिका के खिलाफ धरने पर बैठना पड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फर्रुखाबाद

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 11 Jul 2018, 11:52 AM IST

bjp leader protest against nagar palika in bjp sarkar

नगर पालिका ने नहीं किया काम, बीजेपी नेता को अपनी ही सरकार में बैठना पड़ा धरने पर

फर्रुखाबाद. जनपद में सदर नगर पालिका डीएम के आदेशों की ऐसी धज्जियां उड़ा रही है जिसको लेकर जनता बहुत परेशान है। उन्होंने आदेश दिया था कि नगर पालिका क्षेत्र में कही भी जल भराव नहीं होना चाहिए लेकिन मुख्य सड़कों से लेकर हर जगह जरा सी बरसात में ही जल भराव हो जाता है जिसका मुख्य कारण नालों की सफाई का न होना। बरसात में भी नाला साफ न होने से खफा बीजेपी बूथ अध्यक्ष को अपनी ही सरकार में धरने पर बैठना पड़ा। पूरा दिन गुजर जाने के बाद भी आखिर कोई बीजेपी नेता की सुध लेने नहीं गया। एक भाजपा का छोटा नेता मांंगो को लेकर बसपा नेता जो बसपा की चेयरमैन है। उनके व ईओ के खिलाफ बैठा है। न सदर विधायक पहुंचे न ही जिलाध्यक्ष।

लोगों को पीने को मिल रहा गंदा पानी

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के भीकमपुर निवासी शैलेन्द्र सिंह राजपूत बीजेपी के बूथ अध्यक्ष है। शैलेन्द्र ने बताया की पूर्व में उसने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को ज्ञापन दिया था। जिसकी समय सीमा समाप्त हो गई है लेकिन उसके बाद भी भीकमपुरा नाले का चौड़ीकरण नहीं करवाया गया और न ही उस नाले की सफाई की गई। जबकि सफाई के नाम पर लाखों रुपए खर्च तो गया लेकिन नाले जैसे के तैसे ही भरे दिखाई दे रहे हैं। जबकि पूर्व में पालिका द्वारा 27 जून 2013 को भी भरोसा दिया गया था। जल निगम की लापरवाही के कारण भीकमपुरा के लोगों को गंदा पानी पीने को मिल रहा है।

इस मोहल्ले में सभी घरों में नगरपालिका से पानी आता है लेकिन वह दूषित होने के कारण लोग बीमार पड़ रहे है। जिसको लेकर नगर पालिका से लेकर जिले के उच्च अधिकारियों को अबगत कराया जा चुका था लेकिन कोई शिकायत का निस्तारण नहीं कराया गया। अधिकारी प्रार्थना पत्र तो लेकर अपने पास रख लेते है लेकिन उस पर अमल नहीं करते हैं। जिससे आक्रोशित होकर उन्होंने अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया।

भाजपा नेता को बैठना पर धरने पर

जब भाजपा कार्यकर्ताओं का काम नहीं होता तो जनता का काम क्या खाक होगा, जिले में भाजपा के बड़े नेता अपनी नेता गिरी चमकाने में लगे हुए हैं। वहीं छोटे कार्यकर्ता जो चुनाव में अहम भूमिका निभाते हैं वह अपनी जायज मांगो को लेकर अधिकारियों की चौखट के चक्कर काट रहे हैं। उनकी सुध न अधिकारी ले रहे न ही उनके बड़े नेता। आखिर वह करें तो क्या करें। उसी बजह से मजबूरन धरना प्रदर्शन कर रहे है। वह अपनी ही सरकार में धरने पर बैठना पड़े तो यह बहुत बड़ी बात है क्योंकि सपा सरकार में सपा का कोई छोटा हो बड़ा नेता काम के लिए धरने पर कभी नहीं बैठा। उसने पहले ही अपना काम कराया है।