28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्रुखाबाद
उन्नाव गैंगरेप मामले में योगी सरकार के कानून मंत्री ने साधी चुप्पी
Play video

उन्नाव गैंगरेप मामले में योगी सरकार के कानून मंत्री ने साधी चुप्पी

योगी सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक उन्नाव में हुये रेप कांड के विषय पर चुप्पी साध गये|
Google source verification

फ़र्रुखाबाद. देश में उन्नाव गैंगरेप कांड से लोग आक्रोशित हैं। चौतरफा दबाव देखते हुए योगी सरकार ने मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दे दिए हैं, लेकिन यूपी के कानून मंत्री इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। फ़र्रुखाबाद में ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा भगवान परशुराम के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे योगी सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक उन्नाव में हुये रेप कांड के विषय पर चुप्पी साध गये| वह इस प्रश्न पर बस यह कहकर बचते हुए निकले कि योगी सरकार सूबे की कानून व्यवस्था को लेकर चिंतित है| जिसके लिये न्यायालयों को और अधिक मजबूत किये जाने का प्रस्ताव भेजा गया है| इसके तहत जजों के विभिन्य पदों पर नयी नियुक्ति होगी| वहीं नई अदालतों का भी निर्माण किया जाएगा|

कानून मंत्री ने दिया ये बयान-

नगर के ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित भगवान परशुराम के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे योगी सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश की अदालतों में लगभग 62 लाख मुकदमे लंबित हैं जिनमें शीघ्र न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यायालयों में नये पद सृजन का प्रस्ताव भेजा है| इसके तहत 100 सत्र न्यायाधीश, 100 सिविल जज सीनियर डिवीजन, 300 सिविल जज जूनियर डिवीजन, 110 नई पारिवारिक अदालत, एक सैकड़ा फास्ट ट्रैक कोर्ट महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए, 25 फास्ट ट्रैक कोर्ट दलित उत्पीड़न के मामलों में न्याय दिलाने के लिए खोले जाएंगे| इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रुप में वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद गोस्वामी,रमेश अवस्थी, मौजूद रहे|

बड़ी खबरें

View All

फर्रुखाबाद

उत्तर प्रदेश