
पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
फर्रुखाबाद. जिले के मेरापुर थाने में युवक को गायब करने के शक में हिरासत में लिये गये आरोपी की पुलिस की मौजूदगी में मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी। परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये पहुंचा दिया है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम हॉउस में पुलिस के खिलाफ भड़ास निकाली और कहा कि पोस्टमार्टम तब तक नहीं कराएंगे जब तक जिलाधिकारी नहीं आ जाते। वहीं परिजनों ने मेरापुर थाने के बाहर जाम लगाने का प्रयास किया।
थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर निवासी युवक 30 वर्षीय अवनीश उर्फ़ कल्लू बीते 19 अप्रैल 2018 को गुजरात से घर आते समय गायब हो गया था। जिसके बाद अवनीश के भाई लोकेश ने विजेंद्र पुत्र हरीसिंह निवासी नया गांव एटा व कमलेश निवासी गणेशपुर के खिलाफ तहरीर दी। अवनीश गुजरात में अपने साडू विजेंद्र व कमलेश के साथ गुजरात में नौकरी करता था। पुलिस ने लगभग तीन दिन पूर्व विजेंद्र को उठा लिया था। पुलिस उसे थाने की जीप से फतेहगढ़ लिये जा रहा था। साथ में अचरा चौकी इंचार्ज शीलेश गौतम भी थे।
आज दिनांक 27 मई समय लगभग 1:00 बजे शैलेश गौतम महिला सिपाही के साथ हिरासत में लिए गए। विजेंद्र कमलेश तथा मुकदमे का वादी लोकेश को कार में बिठाकर पुलिस लाइन जा रहे थे। जैसे ही मोहम्मदाबाद संकिसा रोड पर स्थित हमीर खेड़ा गांव के सामने पहुंचे उसी समय विजेंद्र ने पुलिस से उल्टी होने की बात कही तथा कहा कि सर चकरा रहा है। पुलिस ने सड़क के किनारे कार खड़ी कर विजेंद्र को कार से उतार कर उल्टी करने के लिए कहा तथा खुद ही कार में बैठे रहे। थोड़ी देर बाद पानी की बोतल दे कर मुंह धोने की बात कही। विजेंद्र कार के किनारे खड़े होकर अपना मुंह धो रहा था उसी समय मोहम्मदाबाद की तरफ से आ रही अज्ञात बोलेरो जैसे ही उधर से निकली उसी समय विजेंद्र ने बोलेरो के आगे छलांग लगा दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक घटना से पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में पुलिस ने घायल विजेंद्र को कार में लादकर सीएससी ला रहे थे कि विजेंद्र हालत चिंताजनक देखकर पुलिस ने 108 डायल कर भट्टे के पास 108 नंबर को घायल विजेंद्र को सौंप दिया।
108 एंबुलेंस विजेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद लाई। वहां मौजूद डॉक्टर हरि माधव ने घायल विजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। विजेंद्र के मरने की सूचना जैसे ही मेरापुर थाने में पहुंची हड़कंप कट गया। सीएससी पर मोहम्मदाबाद प्रभारी संजय गुप्ता तथा अन्य पोस्ट पहुंचा। कुछ देर बाद मेरापुर थाने के एएसआई छैलबिहारी शर्मा पुलिस कार से सीएससी मोहम्मदाबाद पहुंचे आनन फानन में मृतक विजेंद्र को कार में लादकर फर्रुखाबाद लोहिया अस्पताल ले गए।
Published on:
28 May 2018 12:25 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
