19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Farrukhabad / समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का सपा को ऑफर, कहा चाहें तो कर लें गठबंधन

समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का सपा को ऑफर, कहा चाहें तो कर लें गठबंधन

2019 चुनाव से पहले वह गठबंधन के लिए भी तैयार हैं और अन्य पार्टियों को उन्होंने खुला न्यौता भी दिया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फर्रुखाबाद

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 11 Oct 2018, 9:44 PM IST

Shivpal yadav

Shivpal Akhilesh

फर्रुखाबाद. समाजवादी पार्टी से अलग सेक्युलर मोर्चे बनाने वाले शिवपाल ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर सपा से अपना नाता नहीं तोड़ा है, हालांकि इसके संकेत वो पूरे दे रहे हैं। वहीं 2019 चुनाव से पहले वह गठबंधन के लिए भी तैयार हैं और अन्य पार्टियों को उन्होंने खुला न्यौता भी दिया है। हालांकि सपा इसमें शामिल हैं या नहीं इसका खुलासा आज हुआ। जिले में पार्टी के विस्तार के लिए पहुंचे समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के कानपुर मंडल प्रभारी रघुराज शाक्य ने साफ कहा की सेक्युलर मोर्चा मजबूती से जनता की लड़ाई लड़ने का काम कर रहा है। वहीं कुछ दिनों में लोकसभा का चुनाव है और यदि सपा चाहे तो मोर्चा के साथ गठबंधन कर सकती है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस की गठबंधन वाली सरकार को तगड़ा झटका, बसपा मंत्री ने दिया इस्तीफा, मायावती के आदेश के बाद हुआ बहुत बड़ा उलटफेर

सपा चाहे तो सेक्युलर मोर्चा के साथ कर ले गठबंधन-

बेबर रोड स्थित मेडिकल कालेज पंहुचे मंडल प्रभारी ने रघुराज शाक्य कहा कि शिवपाल को सपा ने एक दम से अलग कर दिया। उन्हें मिला क्या? यह कार्यकर्ताओं की परीक्षा की घड़ी है। उन्होंने कहा की मोर्चा पूरी ताकत के साथ लगा हुआ है। जल्द ही जिला स्तर से लेकर बूथ तक संगठन खड़ा किया जाएगा। 40 छोटे राजनैतिक दलों से बात चल रही है। जो लोक सभा चुनाव में मोर्चा के साथ होंगे। उन्होंने कहा की सपा चाहे तो सेक्युलर मोर्चा के साथ गठबंधन कर ले। उन्हें कोई एतराज नहीं है। लेकिन भाजपा के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। सपा से जो उपेक्षा के शिकार कार्यकर्ता हैं वो सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो रहे हैं, साथ ही अन्य पार्टियों के लोग भी आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- भाजपा सरकार को बहुत बड़ा झटका, उन्हीं के मंत्री ने सरकार से मांग डाला इस्तीफा, कहा- नहीं बनना चाहिए राम मंदिर, मचा हड़कंप

मुलायम सिंह यादव कहीं से भी लड़े चुनाव, सेक्युलर मोर्चा करेगी उनकी मदद-

इसके साथ ही मंडल प्रभारी ने दावा किया की मुलायम सिंह यादव पूरे प्रदेश में कहीं से भी चुनाव लड़ेंगे तो सेक्युलर मोर्चा उनकी मदद करेगा। शिवपाल सिंह ने डेढ़ साल इंतजार किया उसके बाद पार्टी खड़ी की। उन्होंने कहा की 30 से ज्यादा विधायक व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह के सम्पर्क में है। जल्द सभी शामिल होंगे। तेज नारायण पांडेय के बयान पर उन्होंने कहा कि वह खुद सपा नेता नहीं, भाजपा के नेता हैं। वह भाजपा से मिले हुए हैं। उसी वजह से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पर आरोप लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- अब यहां हुआ ट्रेन हादसा से, आनन-फानन में सीएम योगी ने तुरंत दिए निर्देश, दो दिनों में तीन हादसों से मचा हड़कंप

कौन-कौन सपा में हुए शामिल-
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के साथ सपा चेयरमैंन व कई जिला पंचायत सदस्य खड़े दिखाई दिए। उन्होंने मोर्चा के मंडल प्रभारी के सामने जमकर शिवपाल व सेक्युलर मोर्चा की तारीफ़ की। मोर्चा के कानपुर मंडल प्रभारी रघुराज शाक्य जनपद पहुंचे। कॉलेज में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान बीते दिन सपा के जिला उपाध्यक्ष के पद से बर्खास्त किये गये सुरेन्द्र सिंह गौर, कंपिल चेयर मैंन उदय पाल यादव, जिला पंचायत सदस्य नीलेश यादव, प्रदीप यादव, अवनीश यादव, किशन पाल यादव, रविन्द्र गंगवार आदि के साथ ही पूर्व सपा जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता, सुषमा जाटव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रहे संतोष यादव, कायमगंज के राजीव गुप्ता, सिराजुल आफाक मुन्ना आदि प्रभारी के साथ खड़े नजर आये।

सभी ने एक बैठक कर कार्यकर्ताओं को तेजी के साथ संगठन में लगने की सलाह दी। चेयरमेन उदय पाल ने कहा कि सपा से खफा हर व्यक्ति के लिये मोर्चा के दरवाजे खुले हैं। उन्होंने प्रभारी से जितेन्द्र यादव को लोक सभा का चुनाव लड़ाने की शिफारिश की।