29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन तलाक का मुकदमा लड़ रही महिलाओं की धमकी, न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह कर लेंगे

फर्रुखाबाद में मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि विवेचना अधिकारी ने रिश्वत लेकर आरोपियों के नाम मुकदमे से निकाल दिये है। महिलाओं की शिकायत पर एसपी ने कहा निकाले गए नाम फिर से जोड़े जाएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फर्रुखाबाद

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 15 Feb 2023, 4:29 PM IST

तीन तलाक का मुकदमा लड़ रही महिलाओं की धमकी, न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह कर लेंगे

तीन तलाक का मुकदमा लड़ रही महिलाओं की धमकी, न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह कर लेंगे

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में महिलाओं ने तीन तलाक के मुकदमे को लेकर डीएम से मुलाकात की। इस दौरान विवेचना अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया है। डीएम को दिए शिकायती पत्र में महिलाओं ने बताया है कि विवेचना अधिकारी ने मोटी रकम लेकर आरोपियों के नाम मुकदमे से निकाल दिए हैं। डीएम ने एसपी से बातचीत कर महिलाओं को उनके पास भेज दिया।

तीन तलाक मामले में न्याय पाने के लिए मुस्लिम महिलाएं दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। अर्शी फातिमा पुत्री मोहम्मद शाकिर निवासी तलैया साहब जादगान तलाक का मुकदमा लड़ रही है। अपनी मां व अन्य तलाक पीड़ित महिलाओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने डीएम को अपनी आपबीती सुनाई।

पति हत्या करने की धमकी देता है

बोली मऊ दरवाजा थाना में ससुराली जन सहित अन्य के पर "मुस्लिम महिला अधिनियम 2019" के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना अधिकारी ने आरोपियों के नाम निकाल दिये। उनका पति शातिर किस्म का है। जो उन लोगों की हत्या भी करवा सकता है। पति पहले भी धमकी दे चुका है। जिसके विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो वह मां बेटी आत्मदाह कर लेंगी।

डीएम ने महिलाओं को न्याय का भरोसा दिलाया

डीएम संजय कुमार सिंह ने पीड़ित मुस्लिम महिलाओं की समस्याओं को सुना। पुलिस अधीक्षक से उन्होंने बातचीत कर महिलाओं के विषय में जानकारी दी। डीएम ने सभी महिलाओं को एसपी के पास भेज न्याय का भरोसा दिलाया।

एसपी ने कहा हटाए गए नाम जोड़े जाएंगे

महिलाओं ने एसपी से भी मुलाकात की। तलाकशुदा महिलाओं के अनुसार एसपी ने आश्वासन दिया है कि निकाले गए नाम को मुकदमे में फिर जोड़े जाएंगे। महिलाओं का कहना था कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिलता है तो मुख्यमंत्री के दरबार में अपनी शिकायत दर्ज कराएंगी। शिकायत करने वाली महिलाओं में नाजिया, तरन्नुम आदि भी शामिल थी।