19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, खुशियां मातम में बदली

नीमकरोरी के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।  

2 min read
Google source verification
Two dead in road accident

Two dead in road accident

फर्रुखाबाद. यहां सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई। हादसे में अर्जुन और बृजेश की मौत हो जाने से घर परिवार में कोहराम मच गया। अर्जुन (35) थाना मेरापुर के ग्राम गुठना निवासी महेंद्र बाथम का पुत्र था तथा बृजेश (25) जनपद एटा कोतवाली अलीगंज के ग्राम बिसौलिया निवासी शीशराम कश्यप का पुत्र था। रास्ते में नीमकरोरी के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अर्जुन व बृजेश को उसके चचेरे भाई टिंकू ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर नीरज ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि किस वाहन ने टक्कर मारी इस बारे में पड़ताल की जा रही है।

अर्जुन के चचेरे भाई टिँकू के घर भागवत का आयोजन हुआ था जो एक हफ्ते लगातार चलती रही उसके बाद समापन पर भंडारा किया गया, जिसमें सभी रिश्तेदारों को बुलाया गया था। परिजन रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर से कुंड सिराने पांचाल घाट गंगा तट पर गए थे।

दोनों एक-एक सन्तान है
सभी लोग ट्रैक्टर से गंगा घाट से घर वापस जा रहे थे जबकि अर्जुन व बृजेश बाइक से आगे जा रहे थे। रास्ते में नीमकरोरी के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बृजेश अर्जुन का चचेरा बहनोई था। जब बृजेश का चचेरा भाई ने टिंकू ने दोनों के पास जाकर देखा तो घायल पड़े लोग उनके भाई व बहनोई थे। उसकी मानें तो दोनों लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो चुकी थी फिर उनको टैक्टर में लादकर लोहिया अस्पताल लेकर आए थे। दोनों एक-एक सन्तान है जो की बहुत ही छोटी है। वहीं पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि किस वाहन ने टक्कर मारी इस बारे में पड़ताल की जा रही है।