इस गली में किसी के घर मे नगर पालिका के पानी की पाइप लाइन नही बिछाई गई, जिससे लोगों को साफ पानी पीने को मिल सके, जो नल लगे हैं, वह खारा पानी देते हैं। गलियों में आवारा पशु घूमते रहते हैं, जिससे लोगों को हादसे का डर सताता है। गलियों में गंदकी का भरमार रहता है। इससे वोटर वर्तमान सभासद से नाराज है। यही कारण है कि उन्होंने इस बार निकाय चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। वोटरों के इस ऐलान से सभी राजनीतिक दलों के नेता असमंजस में हैं कि अब क्या किया जाए? वे वोटरों को मनाने में जुटे हैं, लेकिन वोटर इस बार किसी की बात सुनने को तैयार नजर नहीं आ रहे हैं।