पर्पल, रेड, ब्लैक और ग्रीन... येे रंग ऐसे हैं, जो गल्र्स के स्वेटर में सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। यदि आप निटेड स्वेटर पसंद कर रही हैं तो यह देख लें कि उनकी नेकलाइन बच्चों को चुभे नहीं। गल्र्स के स्वेटर में राउंड नेक को ही सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा राउंड नेक के स्वेटर की स्लीव्ज को फुल ही रखा जाना चाहिए। गल्र्स के स्वेटर में यदि फैशन फेक्टर जोडऩा चाहते हैं तो इस पर फूल भी टांग सकते हैं। २-३ रंग के फूल किसी भी स्वेटर को निखार देंगे।