
jacket cum blazer
किड्स फैशन : बच्चों के फैशन में जैकेट और ब्लेजर मिक्स हो रहे हैं। हर माता पिता चाहता है कि उनका बच्चा भी अच्छे से अच्छा कपड़ा पहने। आज कल लोग अपने बच्चों के लिए भी फैशन के प्रति काफी सजग रहने लगे हैं। पहले के जमाने में लोग बच्चों की उम्र जान बूझ कर ज्यादा बता कर कपड़े खरीदा करते थे, ताकि कपड़े थोड़े बड़े खरीदे जा सकें और बढ़ते हुए बच्चे उन्हें कम से कम दो साल पहन सकें। अब तरीका बदल गया है। अब माता पिता बच्चों के फिट के हिसाब से कपड़े खरीदते हैं, फिर चाहे दो या चार बार पहनने के बाद उन्हें वह कपड़े किसी और को दान ही क्यों न देने पड़ें। इसके पीछे वजह है, बच्चों को भी फैशन की इस रेस में आगे रखना। यदि आप बच्चों को स्टाइलिश लुक में देखना चाहती हैं तो उनके लिए ऐसे ब्लेजर पसंद कीजिए जो जैकेट की तरह कम्फर्टेबल रहते हों।
सिंगल कलर
क्लासिक लुक पाने के लिए आप सिंगल कलर ब्लेजर का चयन करें और इसे किसी पैंट के साथ पेयर करें। डेनिम के साथ ब्लेजर हमेशा से ही पसंद किया जाता रहा है। इसमें ज्यादातर ब्लैक, नेवी ब्लू, डार्क ब्राउन आदि कलर्स ही प्रिफर किए जा रहे हैं। हालांकि बच्चों पर फंकी कलर्स भी अच्छे लगते हैं।
कैमुफ्लेज
किड्स के लिए मिलिट्री प्रिंट या कैमुफ्लेज डिजाइन वाले ब्लेजर सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। ये बेसिक ग्रीन कलर के होते हैं और इनपर ब्लैक और ब्राउन स्पॉट होते हैं। बच्चों के ब्लेजर में इस बात का ध्यान रखें कि उनका शोल्डर का स्टफ बहुत ज्यादा सख्त नहीं होना चाहिए।
हाफ जैकेट
कम सर्दी में बच्चों के हाफ जैकेट या बिना बाजू वाले जैकेट भी खूब चल रहे हैं। फुल स्लीव्स की शर्ट के ऊपर हाफ जैकेट काफी ट्रेंडी लुक देता है, इसे डेनिम के साथ पेयर किया जा सकता है। इसमें कार्टून प्रिंटेड जैकेट बच्चों को ज्यादा पसंद आते हैं।
Published on:
06 Nov 2017 11:09 am
बड़ी खबरें
View Allफैशन
लाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
