राशिचक्र की सातवीं राशि तुला है। तुला राशि के कारक ग्रह शुक्र हैं। तुला राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है। तो चलिए जानते है आज के दिन तुला का राशिफल क्या कहता है?