5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shloka Mehta with Akash Ambani: अंबानी परिवार के बेटे और बहु का लंच डेट कैजुअल लुक देख फैन बोली, ‘इतने Humble और Grounded हैं ये’

Shloka Mehta with Akash Ambani: अम्बानी परिवार के बड़े बेटे और बहु आकाश अंबानी और श्लोका मेहता को अपनी बेटी वेदा संग कैजुअल लुक में लंच डेट आउटिंग पर देखा गया। एक फैन को उनकी सादगी बेहद पसंद आई। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर होते ही उनके सादगी और विनम्रता के चर्चे होने लगे।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

MEGHA ROY

Dec 04, 2024

Shloka Mehta with Akash Ambani

Shloka Mehta with Akash Ambani

Shloka Mehta with Akash Ambani: आकाश अंबानी और श्लोका मेहता अपने रिलेशनशिप बॉन्डिंग के लिए हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। फैंस की नजरों में बेस्ट कपल का ताज पहने दोनों को हाल ही में एक लंच डेट आउटिंग पर स्पॉट किया गया। उनके साथ उनकी बेटी वेदा भी थी। एक फैन ने उनके साथ बातचीत की वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की, और उनकी यह सादगी से भरी बॉन्डिंग फैंस को बहुत पसंद आई। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर होते ही उनके सादगी और आकर्षण के चर्चे फैलने लगे। इस दौरान अंबानी परिवार ने बेहद कैजुअल और क्लासी कपड़े पहने थे। इस लेख में उनकी सादगी और उनके पहनावे पर चर्चा की गई है।

सोशल मीडिया पर अंबानी फैमिली की परवरिश के चर्चे होने लगे

इस प्यारे जोड़े की लंच डेट आउटिंग की वीडियो एक फैन ने इंस्टाग्राम पेज "Mamalife" पर पोस्ट की, और आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि फैन ने कपल से बात की और कैसे हर्ष के जवाब देते नजर आ रहे आकाश और शोलिका। फैंस को उनसे मिलकर काफी अच्छा लगा और उन्हें 'हंबल' और 'ग्राउंडेड' बताया। उनके विनम्र और सरल व्यवहार को देखकर फैंस बहुत प्रभावित हुए। साथ ही पेज पर यह भी कैप्शन दिया गया कि नई माओं को अक्सर बच्चों को अपनी गोदी में रखना बहुत पसंद होता है, जैसे वेदा को अपनी मां की गोदी में देखा जा सकता है।

बेहद कैजुअल ऑउटफिट में नजर आए अंबानी फैमिली के लोकप्रिय कपल

इस खास दिन के लिए श्लोका और आकाश ने बेहद कैज़ुअल और आरामदायक कपड़े को चुना । श्लोका (Shloka Mehta) ने एक सफेद टी-शर्ट पहनी, जिसमें क्रू नेकलाइन है और टी-शर्ट की स्लीव्स शॉर्ट नजर आ रही हैं। श्लोका की स्कर्ट में नीले और सफेद रंग के फूलों का प्रिंट है, जिससे लुक काफी कैज़ुअल और कूल नजर आ रहा है। वहीं फूलों से सजी स्कर्ट पहने के साथ पेयर की है। इसकी मिड-राइज वेस्ट ने उनके लुक को और भी आकर्षक बना दिया। श्लोका इस ऑउटफिर में बेहद क्लासी और एलिगेंट नजर आ रही हैं। श्लोका ने अपने लुक को एक प्रिंटेड शोल्डर बैग, नेवी ब्लू हर्मेस फ्लैट्स और स्टैक्ड बीडेड ब्रेसेलेट्स के साथ पूरा किया। उनके बाल साइड पार्टिंग के साथ ढीले छोड़े हुए हैं, जो उन्हें और भी एलिगेंट और क्लासी बना रहे हैं।

इसा भी पढ़ें- Isha Ambani: ईशा अंबानी के बॉस लेडी लुक ने फैशन को दिया नया रुख, लेकिन क्रिस्टल से जड़ा बेशकीमती बैग ने लिया सारी अटेंशन

वहीं, अगर हम आकाश अंबानी के लुक की बात करें तो उन्होंने एक फ्लोरल-प्रिंटेड सफेद शर्ट पहनी है और शर्ट के फ्रंट बटन को बंद रखा है। उन्होंने अपने कूल शर्ट लुक को ग्रे लिनन पैंट्स और लोफर्स के साथ पेयर किया है, जो उनके लुक को हैंडसम और क्लासी बना रहे हैं। उनका यह लुक स्टाइल और सादगी का बेहतरीन बैलेंस पेश करता है। इस लंच ऑउटफिट लुक ने न सिर्फ उनके फैशन सेंस को दर्शाया है, बल्कि उनके व्यक्तित्व को भी पूरी तरह से उजागर किया।

सादगी से भरपूर जोड़े की रिलेशनशिप बॉन्डिंग

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की बॉन्डिंग बेहद खास और दिल छूने वाली है। उन्हें एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक और रोमांटिक लम्हों का आनंद लेते देखा गया है। उनकी आपसी समझ देखकर कोई भी कह सकता है कि उनके बीच कितना प्यार और सम्मान है। उनके यहां तस्वीरें देखकर यह पता चलता है कि एक खुशहाल परिवार कैसा होता है। दोनों कपल अपनी प्यारी बेटी वेदा के साथ कितने खुश नजर आ रहे हैं। यह रिश्ता प्यार, सम्मान और समझदारी से भरा हुआ है, जो यह दर्शाता है कि हर रिश्ता मजबूत होता है जब उसमें ये तीन तत्व हों।

इसा भी पढ़ें- Isha Ambani: काले आउटफिट में ईशा अंबानी ने किया धमाल… लेकिन बैग ने खींचा महफिल की स्पॉटलाइट