9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी के सीजन में ये रहेंगे स्लीव्ज के नए पैटर्न, आप भी दिखेंगी खूबसूरत

समर आउटफिट्स में रफल्ड, फ्लूटेड और क्रोशे स्लीव्ज को आजमाइए, इनमें आपकी खूबसूरती और भी निखर उठेगी।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Mar 25, 2018

Five days in the village will spend the urban women without facilities

file photo

आप बॉडीकॉन ड्रेस पसंद करती हैं तो इनके साथ आप रेगलन स्लीव्ज को चुन सकती हैं। ये आपके शोल्डर के साथ इनलाइन रहती हैं। ये स्लीव्ज टी—शर्ट, टॉप और स्पोट्र्स ड्रेस के साथ अच्छी लगती हैं।

क्रॉप टॉप या ब्लाउज में स्लीव्ज के नए पैटर्न इन दिनों दिखाई दे रहे हैं। स्लीवलैस लुक कम पसंद किया जा रहा है। रफल्ड, प्लीटेड कफ नए अंदाज में कपड़ों के साथ जोड़े जा रहे हैं। कॉटन फैब्रिक के साथ स्लीव्ज में ज्यादा प्रयोग हो रहे हैं।

प्लीट फ्लूटेड स्लीव्ज
यदि आप गर्मी में कैजुअल परिधान पहन रही हैं तो स्लीव्ज को शानदार दिखाने का स्टाइल प्लीट फ्लूटेड स्लीव्ज हो सकता है। यह आपके परिधान को काफ्तान का लुक भी देता है। इसमें स्लीव्ज को आप शॉर्ट रख सकती हैं और चाहें तो थ्री-फोर्थ लंबाई तक भी ले जा सकती हैं। यह पैटर्न कॉटन के साथ ही सिंथेटिक फैब्रिक के साथ भी अच्छा लगेगा। इसके साथ आप साइडबैग को भी मैच कर सकती हैं।

रफल्ड स्लीव्ज कफ
यदि आप बड़े चैक में परिधान पसंद करती हैं तो कमर और स्लीव्ज में रफल्ड प्लीट पैटर्न आजमा सकती हैं। इसे आप डेनिम स्कर्ट और वाइट स्नीकर्स के साथ पहन सकती हैं। स्लीव्ज की लंबाई को एल्बो तक रखा जा सकता है। गला रिप्ड वी-नेकलाइन स्टाइल में रख सकती हैं।

क्रोशे पैनल स्लीव्ज
हेमलाइन और स्लीव्ज पर क्रोशे कटआउट पैनल को भी पसंद किया जा रहा है। इसमें स्लीव्ज को नीचे से फ्लेयर्ड रखा जा सकता है। प्लेन टॉप या ब्लाउज के साथ यह पैटर्न सबसे ज्यादा अच्छा लगेगा। इस आउटफिट को आप स्किनी जीन्स के साथ पेयर कर सकती हैं। क्लासी लुक के लिए स्लीव्ज का यह पैटर्न अच्छा विकल्प है।

बाथरॉब के लिए किमोनो चुनें। इसमें बांहें खुली रहती हैं। यदि ऑफ शोल्डर लुक चाहती हैं तो ओपन स्लीव्ज चुनें। इसमें एक कट होता है, जो शोल्डर्स को बाहर दिखाता है। वेवी लुक बालों में बड़े झूमर लगाएं।

ऑफिस वियर के लिए कफ स्लीव्ज को चुनें। इसमें स्लीव्ज के नीचे अलग कपड़े से कफ बनाते हैं। इसकी लंबाई शॉर्ट, थ्री-फोर्थ या फुल हो सकती है।

बड़ी खबरें

View All

फैशन

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य