9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेकअप में करें टैल्कम पाउडर का इस्तेमाल, नहीं आएगा पसीना, दिखेंगी खूबसूरत

आइए जानते हैं टेल्कम पाउडर से जुड़ी कुछ ऐसी ही टिप्स के बारे में जो आपके मेकअप को निखार सकती हैं-

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Mar 20, 2018

makeup tips in hindi

talcum powder makeup tips

टैल्कम पाउडर न सिर्फ पसीना सोखने और खूशबू के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकता है बल्कि इसका इस्तेमाल मेकअप सेट करने में भी किया जा सकता है। आइए जानते हैं टेल्कम पाउडर से जुड़ी कुछ ऐसी ही टिप्स के बारे में जो आपके मेकअप को निखार सकती हैं-

(1) आईब्रो का मेकअप करने के दौरान आप टैल्कम पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। आईब्रो पर मस्कारा लगाने से पहले हल्का सा टैल्कम पाउडर लगा लें। इससे आईलैश मेकअप ज्यादा देर तक टिका रहेगा। टैल्कम पाउडर लगाते समय अपनी आंखों को बंद रखें, जिससे आंखों में खुजली या किसी किस्म की समस्या नहीं हो।

(2) मेकअप बेस के तौर पर टैल्कम पाउडर का बेहतरीन इस्तेमाल हो सकता है। मेकअप के चिपचिपेपन व चेहरे के तैलीय लुक से बचने के लिए हल्का सा टैल्कम पाउडर लगा लें। यह आपके मेकअप को सेट करने में मदद करता है और अतिरिक्त तेल को अवशोषित कर लेता है।

(3) वैक्सिंग के बाद खुजली या लालिमा से बचने के लिए वैक्स कराने से पहले आप टैल्कम पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। जिस हिस्से में वैक्स कराना है, वहां पर थोड़ा सा पाउडर लगा लें, इससे त्वचा में कोमलता महसूस होगी।

(4) टैल्क बेहतरीन ड्राइ शैम्पू का भी काम करता है। सिल्की बालों के लिए बालों की जड़ों पर थोड़ा सा टैल्कम पाउडर छिडक़ लें। यह अतिरिक्त तेल को अवशोषित कर लेगा और आपके बालों को सिल्की लुक देगा। ऐसा कर लेने के बाद बाल जरूर धो लें, हालांकि इसका इस्तेमाल नियमित रूप से न करें।

(5) टैल्कम पाउडर की सबसे बड़ी खासियत यही है कि ये पसीना और तेल को सोख लेता है ऐसे में अगर आपकी नाक के आस-पास तेलीय ग्रंथियां ज्यादा एक्टिव हैं तो वहां हल्का सा पाउडर लगाने से भी बात बन जाएगी।

(5) टैल्कम पाउडर शरीर से पसीने की दुर्गंध को खत्म करने का भी काम करता है और ताजगी महसूस कराता है। अगर, त्वचा में खुजली हो रही है, तो उसे दूर करने के लिए थोड़ा सा पाउडर लगा लें।

बड़ी खबरें

View All

फैशन

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य