22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मृत भाई के नाम पर 26 साल से कर रहा था सरकारी नौकरी, पत्नी ने पेंशन भी उठाई, जानिए कैसे खुला राज

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सहकारिता विभाग से जुड़ा एक चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपने दिवंगत भाई की पहचान को अपनाकर पूरे 26 वर्षों तक सरकारी नौकरी की। मृतक की पत्नी इस दौरान लगातार पेंशन भी लेती रही। आइए आपको बताते हैं ये मामला कैसे खुला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फतेहपुर

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 18 Apr 2025, 8:34 PM IST

fatehpur news update

इस धोखाधड़ी का पर्दाफाश सूचना के अधिकार अधिनियम (RTI) के माध्यम से हुआ। अब पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाई की मौत के बाद शुरू की नौकरी

डारी खुर्द गांव के निवासी नरेश कुमार शुक्ला पर आरोप है कि उन्होंने अपने तीसरे नंबर के भाई दिनेश कुमार शुक्ला की पहचान अपनाकर सहकारिता विभाग में साल 1997 से नौकरी की। दिनेश की मृत्यु 25 अप्रैल 1997 को हो चुकी थी यानी उनकी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही उनका निधन हो गया था। लेकिन उसी साल 10 जुलाई को नरेश ने मृत भाई बनकर एडीओ (सहायक विकास अधिकारी) के पद पर ज्वाइन कर लिया।

पत्नी को भी मिलती रही पेंशन

इस दौरान दिवंगत की पत्नी अनुसुइया शुक्ला को भी पेंशन मिलती रही जो अब तक जारी थी। आरोप है कि यह पूरा षड्यंत्र नरेश ने अपनी भाभी अनुसुइया और एक अन्य भाई कैलाश नारायण शुक्ला के साथ मिलकर रचा। नरेश अब महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हो चुका है।

यह भी पढ़ें: तपती धूप के बीच बादलों ने ली एंट्री, फिर बदला मौसम, कई जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट

भाई ने ही उजागर किया फर्जीवाड़ा

इस धोखाधड़ी की शिकायत मृतक के दूसरे नंबर के भाई मुकेश कुमार शुक्ला ने वर्ष 2021 में तत्कालीन जिलाधिकारी से की थी। उन्होंने सूचना अधिकार अधिनियम का उपयोग कर मृतक की पत्नी के बैंक दस्तावेज, पेंशन रिकॉर्ड और नियुक्ति से जुड़े अभिलेख प्राप्त किए। जब यह जानकारी अधिकारियों तक पहुंची, तो तत्कालीन डीएम ने जांच करवाई और नरेश को निलंबित कर दिया। हालांकि, बाद में नरेश ने हाईकोर्ट से बहाली हासिल कर ली और फिर से नौकरी शुरू की। अब 26 वर्षों की सेवा पूरी कर वह रिटायर हो चुका है।

यह भी पढ़ें: कानपुर एयरपोर्ट पर बम की अफवाह से हड़कंप, दो घंटे की जांच और आरोपी गिरफ्तार

तीन के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

थाना बकेवर के प्रभारी श्याम सुंदर लाल श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों नरेश कुमार शुक्ला, अनुसुइया शुक्ला और कैलाश नारायण शुक्ला के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और सरकारी सेवा में फर्जी तरीके से प्रवेश का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना सहकारी निरीक्षक बिंदकी द्वारा की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

फतेहपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग