2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंगल करेगा तुला राशि में प्रवेश, इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत

अपनी आगामी योजनाओं को गुप्त रखें। कार्य की गति बढ़ेगी। कठिन कामों में सोच-समझकर ही हाथ डालें।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Nov 29, 2017

aaj ka rashifal in hindi

aaj ka rashifal in hindi

सिद्धि नामक नैसर्गिक शुभ योग रात्रि १०.३७ तक, इसके बाद व्यतिपात नामक बाधाकारक नैसर्गिक अशुभ योग है। व्यतिपात योग में सभी शुभ कार्य सर्वथा वर्जित हैं। सूर्योदय से सायं ५.१२ तक दोष समूह नाशक रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग है।

मेष
व्यापारिक कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। नवीन कार्यों पर विशेष प्रयास की आवश्यकता है। मित्रों के सहयोग से कुटुंब की समस्याएं हल होंगी। अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे।

वृषभ
अपनी प्रतिभा से परिवार का मान बढ़ाएंगे। साझेदारी में आपसी मनमुटाव के चलते व्यापार प्रभावित होगा। अकस्मात धन मिलेगा। मानसिक सुख-शांति रहेगी। नए मित्र बनेंगे।

मिथुन
विचारों में सकारात्मकता लाएं। अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें। सन्तान के विवाह की चिंता रहेगी। यात्रा संभव है।

कर्क
बुद्धि विवेक से रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान की तरक्की से खुश होंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें। सामाजिक लोगों के व्यवहार के कारण आप क्रोधित होंगे। वाहन का प्रयोग सम्भल कर करें।

सिंह
अपनी आगामी योजनाओं को गुप्त रखें। कार्य की गति बढ़ेगी। कठिन कामों में सोच-समझकर ही हाथ डालें। भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या
कार्य में सफलता होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। परिवार में तनाव रहेगा। आर्थिक स्थिति कष्टकारी होगी। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। नए संबंध लाभप्रद रहेंगे।

तुला
किसी विशेष कार्य के होने से हर्ष होगा। रचनात्मक कार्यो में मन लगेगा, व्यापारिक कार्यों से यात्रा संभव है। यात्रा सुखद रहेगी। किसी बड़े निवेश की आशंका है। दोस्तों के साथ संबंध कमजोर होंगे।

वृश्चिक
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नई योजनाएं पूर्ण होंगी। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कामों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव।

धनु
कई आवश्यक अनुबंध होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि होगी। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी। शनि ग्रह की अनुकूलता के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करे।

मकर
दिन की शुरुआत में कार्यों की अधिकता रहेगी। बहनों से मन मुटाव की स्थिति बनेगी। जोखिम के कार्य से बचना चाहिए। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। परिवार से प्रशंसा मिलेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा।

कुम्भ
कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

मीन
यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसायिक कार्य सिद्धि होगी। नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे। वाहन खर्च बढेगा। संतान के कार्यों से चिंता में वृद्धि हो सकती है। आज पहनावे में सफेद रंग का प्रयोग करे।