scriptFebruary 2022 Festival calendar- फरवरी 2022 का त्यौहार कैलेंडर, जानें कब हैं कौन-कौन से व्रत, पर्व व त्यौहार? | february 2022 hindu festival calendar - february 2022 festival list | Patrika News
धर्म-कर्म

February 2022 Festival calendar- फरवरी 2022 का त्यौहार कैलेंडर, जानें कब हैं कौन-कौन से व्रत, पर्व व त्यौहार?

February 2022 Festival calendar- हिंदू पंचांग के अनुसार, इस फरवरी 2022 में गुप्त नवरात्र के साथ ही बसंत पंचमी, दो एकादशी,माघ पूर्णिमा, 2 सोम प्रदोष व्रत,संकष्टी चतुर्थी,रोहिणी व्रत सहित करीब 21 प्रमुख व्रत और त्योहार

भोपालJan 28, 2022 / 10:55 am

दीपेश तिवारी

February  2022 Festival List

February 2022 Festival List

February 2022 Festival calendar : साल 2022 का दूसरा महीना यानी फरवरी जल्द ही शुरु होने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस फरवरी 2022 में गुप्त नवरात्र के साथ ही बसंत पंचमी, दो एकादशी,माघ पूर्णिमा, 2 सोम प्रदोष व्रत,संकष्टी चतुर्थी,रोहिणी व्रत सहित करीब 21 प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। इस बार कोरोना की अब तक अत्यंत भयावहता सामने नहीं आने के चलते लोग इस बार त्यौहारों को काफी धूमधाम से मनाने पर विचार कर रहे हैं।

दरअसल हिंदू धर्म (Hindu Religion) में हर माह व्रत और त्यौहारों का सिलसिला चलता ही रहता है। ऐसे में अंग्रजी का दूसरा माह फरवरी में हिंदू कैलेडर के माघ व फागुन माह आते हैं, जिसके चलते ये माह बेहद खास हो जाता है।

February 2022 hindu festivals
दरअसल हिंदू कैलेंडर (Hindu Calendar) में फरवरी में साल के आखिरी दो महीने शामिल हैं। ऐसे में जहां 16 फरवरी को माघ मास समाप्त होगा और 17 फरवरी से हिंदू वर्ष का आखिरी माह फाल्गुन शुरु होगा। यानि फाल्गुन का आधा महीना फरवरी में ही शामिल रहेगा। जानकारों के अनुसरी माघ और फाल्गुन के महीने (Phalguna Month) में व्रत और त्योहारों की भरमार रहतीती है। जल्द ही फरवरी शुरू होने वाला है, ऐसे में आज हम जानते है फरवरी 2022 में आने वाले व्रत और त्योहारों के बारे में-

फरवरी माह के प्रमुख व्रत और त्योहार की लिस्ट

माघ अमावस्या,भौमवती अमावस्या, मौनी अमावस्या – मंगलवार, 1 फरवरी

माघ गुप्त नवरात्रि शुरु – बुधवार, 2 फरवरी

गौरी तृतीया – बृहस्पतिवार, 3 फरवरी
चतुर्थी व्रत – शुक्रवार, 4 फरवरी

बसंत पंचमी,सरस्वती पूजा – शनिवार, 5 फरवरी

शीतलाषष्ठी – रविवार, 6 फरवरी

रथ सप्तमी, अचला सप्तमी – सोमवार, 7 फरवरी

दुर्गा अष्टमी व्रत, भीष्म अष्टमी – मंगलवार, 8 फरवरी
महानंदा नवमी – बुधवार, 9 फरवरी

रोहिणी व्रत – गुरुवार, 10 फरवरी

Must Read- Rohini Vrat: जानें पूजा विधि और कथा

rohani_vrat.jpg
जया एकादशी – शनिवार, 12 फरवरी

प्रदोष व्रत (शुक्ल), कुम्भ संक्रांति – रविवार 13 फरवरी
सोम प्रदोष व्रत – सोमवार, 14 फरवरी

माघ पूर्णिमा व्रत, गुरु रविदास जयंती, माघ स्नान समाप्त – बुधवार, 16 फरवरी

फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष आरम्भ – बृहस्पतिवार, 17 फरवरी

संकष्टी चतुर्थी – रविवार, 20 फरवरी
बुद्ध अष्टमी व्रत, कालाष्टमी – बुधवार, 23 फरवरी

श्री रामदास नवमी – शुक्रवार, 25 फरवरी

स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती – शनिवार, 26 फरवरी

विजया एकादशी – रविवार, 27 फरवरी

सोम प्रदोष व्रत – सोमवार, 28 फरवरी
वहीं महाशिवरात्रि 1 मार्च 2022 को पड़ रही है।

इन त्योहारों का है विशेष महत्व-
– मौनी अमावस्या : मंगलवार, 1 फरवरी 2022
मौनी अमावस्या का पर्व इस साल 2022 में मंगलवार 1 फरवरी को है। इसे शास्त्रों में विशेष मान्यता दी गई है। माना जाता है कि इस नदियों में देवताओं का वास होता है। वहीं इस दिन गंगा स्नान और दान का खास महत्व है।
इस बार माघ कृष्ण मौनी अमावस्या तिथि का शुभारंभ सोमवार, 31 जनवरी 2022 को रात्रि 02 बजकर 18 मिनट से होगा, जो मंगलवार, 01 फरवरी 2022 को सुबह 11 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। ऐसे में इस बार चूंकि अमावस्या तिथि रात्रि को प्रारंभ हो रही है, अत: 01 फरवरी को ही स्नान-दान आदि कार्य किए जा सकेंगे।
Must Read- Year 2022 Festival List- साल 2022 के व्रत, तीज व त्यौहार? जानें दिन व शुभ समय

hindu_festival_calender_2022.jpg
– माघ गुप्त नवरात्रि शुरु : बुधवार, 2 फरवरी
गुप्‍त नवरात्र‍ि की शुरुआत 2 फरवरी 2022 दिन बुधवार से हो रहा है. इस दौरान गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्या देवियां तारा, त्रिपुर सुंदरी, भुनेश्‍वरी, छिन्‍नमस्ता, काली, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी की भी गुप्त तरीके से पूजा-उपासना की जाती है। माना जा रहा है कि इस बार रवियोग व सर्वार्थसिद्धि योग बन रहे हैं, जिससे मां दुर्गा की पूजा-उपासना का कई गुना अधिक फल प्राप्त होगा।
गुप्त नवरात्रि घट स्थापना
गुप्त नवरात्रि के पहले दिन देवी पूजा के पूर्व कलश की स्थापना की जाती है और पूरे नौ दिनों तक सुबह-शाम देवी की पूजा-पाठ होती हैं।
घटस्थापना मुहूर्त : 02 फरवरी 2022, बुधवार, प्रात: 07:09 से 08:31 तक
– बसंत पंचमी : शनिवार, 5 फरवरी
ये दिन मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस है। इस दिन माता सरस्वती की विशेष पूजा करने का विधान है। इस बार बसंत पंचमी तिथि का प्रारंभ- 05 फरवरी को सुबह 03.47 मिनट से शुरू होकर रविवार, 6 फरवरी 2022 को सुबह 03.46 मिनट पर पंचमी तिथि समाप्त होगी।
बसंत पंचमी पूजा का सबसे खास मुहूर्त– दोपहर 12.41 मिनट पर है। वहीं इस दिन देवी सरस्वती पूजा का मुहूर्त- 5 फरवरी को सुबह 07.05 मिनट से दोपहर 12.41 मिनट तक है। यानि पूजन की कुल अवधि- 05 घंटे 36 मिनट रहेगी।
– अचला सप्तमी : सोमवार, 7 फरवरी
अचला सप्तमी और रथ सप्तमी नाम से माघ मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को जाना जाता है। मान्यता के अनुसार इस दिन नदियों में स्नान और सूर्य को अर्घ्य देने और दान पुण्य करने से व्यक्ति को आयु, आरोग्य और सुख समृद्धि प्राप्त होती है।
रथ सप्तमी तिथि और पूजा मुहूर्त
सप्तमी तिथि की शुरुआत: 07, फरवरी, सोमवार, दोपहर 4 बजकर 37 मिनट से
सप्तमी तिथि का समापन: 08 फरवरी, मंगलवार, सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर
रथ सप्तमी पर स्नान मुहूर्त: 07, फरवरी, प्रातः 5 बजकर 24 मिनट से सुबह 7 बजकर 09 मिनट तक
कुल अवधि: 01 घंटा 45 मिनट
अर्घ्यदान के लिए सूर्योदय का समय: सुबह 07 बजकर 05 मिनट।
– माघी पूर्णिमा : बुधवार, 16 फरवरी
माघी पूर्णिमा को लेकर शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन स्वयं भगवान विष्णु गंगा नदी में निवास करते हैं। इस दिन पवित्र नदियों के घाट पर उत्सव जैसा माहौल होता है।
माघ पूर्णिमा व्रत मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि की शुरुआत : मंगलवार 15 फरवरी 2022 को शाम 09 बजकर 46 मिनट से
पूर्णिमा तिथि का समापन : बुधवार 16 फरवरी 2022 को रात 10 बजकर 29 मिनट तक।

Home / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / February 2022 Festival calendar- फरवरी 2022 का त्यौहार कैलेंडर, जानें कब हैं कौन-कौन से व्रत, पर्व व त्यौहार?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो