सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी ( Ganesh Chaturthi 2019 )का पावन पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी को कई जगहों पर विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है। इस बार गणेश चतुर्थी 2 सितंबर 2019, सोमवार को मनाया जाएगा। यह पर्व 10 दिनों तक चलता है और भक्तों में 10 दिनों तक खासा उत्साह देखा जाता है। वैसे तो यह पर्व पूरे भारत में मनाय जाता है, लेकिन महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी सबसे प्रमुख त्यौहार के रुप में मनाया जाता है। यहां हर घर में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की जाती है। घरों के अलावा ऑफिस, दुकान व कई बड़ी जगहों पर गणेश प्रतिमा की स्थापना होती है और इनके दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।