7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखंड सौभाग्य के लिए आज महिलाएं करेंगी माता पार्वती और शिव की पूजा

- सिद्धि, बुधादित्य व त्रिग्रही योग में मनेगी हरियाली तीज
2 min read
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Aug 19, 2023

hariyali_teej-parv.jpg

पति की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए महिलाएं शनिवार, 19 अगस्त को हरियाली तीज का व्रत रखेंगी। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा की जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार हरियाली तीज हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। हरियाली तीज को लेकर भोपाल में गुफा मंदिर, बड़वाले महादेव सहित अन्य मंदिरों में विशेष तैयारी की जा रही है। पंडित जगदीश शर्मा ने बताया कि इस साल हरियाली तीज तीन विशेष योग सिद्धि योग, बुधादित्य योग और त्रिग्रही योग में मनाई जाएगी।

Must Read- 19 अगस्त 2023 के शुभ मुहूर्त, ज्योतिष के अनुसार आपके लिए हैं खास

व्रत में इनका रखें ख्याल

● हरियाली तीज के दिन बड़े-बुजुर्गों को अपशब्द ना बोलें। ऐसा करना अशुभ माना गया है।

● इस दिन व्रती महिलाओं को काले और सफेद रंग के कपड़े या चूडियां नहीं पहननी चाहिए।

● तीज के दिन महिलाओं को सोना नहीं चाहिए। इस दिन भोलेनाथ और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने में समय बिताना चाहिए।

पौराणिक मान्यता के अनुसार हरियाली तीज का व्रत पर्वत राज हिमालय की पुत्री पार्वती ने रखा था। इस व्रत के प्रभाव से ही उन्हें शिवजी पति के रूप में मिले थे। पौराणिक कथा के अनुसार, माता सती का जन्म पर्वत राज हिमालय के घर पार्वती के रूप में हुआ था। पार्वती जी भगवान शिव को मन ही मन अपने पति के रूप स्वीकार कर चुकी थीं। माता पार्वती की कठोर तपस्या से शिवजी ने उन्हें दर्शन दिए और साथ ही इच्छा पूर्ण होने का आशीर्वाद भी दिया। इसके बाद माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह संपन्न हुआ।

बड़ी खबरें

View All

त्योहार

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग