6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशि अनुसार रंग से खेलें होली, सौभाग्य का मिलेगा साथ, उन्नति, सक्सेस, धन समृद्धि की खुलेगी राह

Rashi Anusar Holi Rang: फाल्गुन पूर्णिमा तिथि पर होली का त्योहार मनाया जाता है। अगले दिन चैत्र प्रतिपदा तिथि को रंग वाली होली खेली जाती है और धुलेंडी मनाई जाती है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र की मानें तो राशि अनुसार रंग खेलें तो आपको सौभाग्य का साथ मिलने लगेगा, आइये जानते हैं राशि अनुसार होली के रंग क्या हों ..

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pravin Pandey

Mar 11, 2025

Rashi Anusar Holi Rang

Rashi Anusar Holi Rang: राशि अनुसार होली रंग

Holi Colour According To Zodiac Sign: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल होलिका दहन 13 मार्च को मनाया जाएगा, जबकि रंग वाली होली 14 मार्च को खेली जाएगी यानी धुलंडी पर्व मनाया जाएगा।

अजमेर की ज्योतिषी नीतिका शर्मा के अनुसार होली खेलने के लिए सभी रंगों का अपना-अपना महत्व है, लेकिन राशि के अनुसार कई रंग भाग्यशाली होते हैं तो कई रंग परेशानी का सबब बनते हैं। ऐसे में आप होली खेलते समय राशि के अनुसार रंग का सही चुनाव करते हैं तो आप खुद को और अपने परिवार को स्वस्थ, खुशहाल और नकारात्मकता से दूर रख सकते हैं। आइये जानते हैं राशि के अनुसार होली रंग क्या हों ..

मेष राशि

मेष राशि को लाल और पीले रंग से होली का त्योहार मनाना चाहिए। इन रंगों से होली खेलने से आपके जीवन में प्यार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को होली के दिन सफेद कपड़े पहनकर नारंगी और बैंगनी रंग से होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से आपके सौभाग्य में वृद्धि होती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को हरे रंग से होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से ना सिर्फ इनके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी बल्कि संबंधों में प्रगाढ़ता भी आएगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को सफेद कपड़े पहनकर होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से उन्हें धन, यश के साथ बेहद सुकून भी मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग गोल्डन, पीले, लाल और नारंगी रंग से होली खेल सकते हैं। ऐसा करने से न सिर्फ ये लोग ऊर्जावान बने रहेंगे, बल्कि इनके साथ होली खेलने वाले लोग भी उत्साह से भर जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः

Sun In Meen Rashi: होली के दिन 12 माह बाद सूर्य करेंगे मीन राशि में गोचर, 5 राशियों को धन वैभव, उन्नति का आशीर्वाद

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को हरे, भूरे और नारंगी रंग से होली खेलनी चाहिए। इन रंगों से होली खेलने से इस राशि के लोगों का आर्थिक संकट दूर होता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातक सफेद और हल्के गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर होली खेलें। ऐसा करने से आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को लाल, मैरून और पीले रंग से होली खेलने जाना चाहिए। ऐसा करने से आपके आर्थिक संकट दूर होते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को होली खेलने के लिए लाल, और पीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से आपका अपने परिजनों के साथ रिश्ता मजबूत बनेगा और गुरु ग्रह से जुड़ी कोई परेशानी भी आपके सामने नहीं आएगी।

ये भी पढ़ेंः

Mercury Retrograde Effects: बुध की वक्री चाल से मकर राशि वाले होंगे मालामाल, जानें किन 5 राशि वालों को रहना होगा सतर्क

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को होली जरूर खेलनी चाहिए. इसके लिए इन्हें नीले, काले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से आपको शीघ्र ही अपने लक्ष्य की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को होली खेलने के लिए काला, बैंगनी और लाल रंग के गुलाल का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से आप कठिन परिस्थितियों को भी अपने बस में कर पाएंगे।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को पीले रंग से होली खेलनी चाहिए। इस राशि के लोगों को होली के दिन पीला रंग शिवलिंग पर चढ़ाने के बाद ही होली खेलने जाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से आपको धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।