
Somvati Amavasya Ke Upay हिन्दु पंचांग में अमावस्या की तिथि का विशेष महत्व माना गया है। आज 20 फरवरी 2023 सोमवार को साल की पहली अमावस्या है। हिंदु कैलेंडर के मुताबिक यह साल का अंतिम माह फाल्गुन माह चल रहा है। फाल्गुन माह में पडऩे के कारण यह फाल्गुनी और सोमवार के दिन पडऩे कारण सोमवती अमावस्या है। सोमवती अमावस्या को शास्त्रों में विशेष महत्व दिया गया है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने, दान देने का महत्व माना गया है। वहीं पितरों के तर्पण के लिए भी इसे खास माना गया है। यही नहीं इस दिन का महत्व तब और भी बढ़ गया है कि इस दिन यदि कुछ उपाय किए जाएं, तो व्यक्ति को कालसर्प दोष और पितृ दोष से मुक्ति मिल जाती है। माना जाता है कि इस तिथि पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से भक्तों को उनका आशीर्वाद मिलता है। इन दोषों से मुक्ति के साथ ही व्यक्ति की आर्थिक स्थिति सुधरती है, घर में सुख-समृद्धि आती है।
यहां जानें पितर दोष से मुक्ति के उपाय Somvati Amavasya Ke Upay
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सोमवती अमावस्या पर पीपल की जड़ में जल और दूध अर्पित करना चाहिए। इसके बाद पांच तरह की मिठाइयां अर्पित करें। फिर भगवान विष्णु का ध्यान करें और वहां एक जनेऊ अर्पित करके दीपक जला दें। पीपल के पेड़ के पास 'ऊं नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करते हुए कम से कम 108 परिक्रमा लगाएं। माना जाता है कि इन उपायों को करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और तरक्की के मार्ग प्रशस्त होते हैं।
अशुभ प्रभावों को कम करने के उपाय Somvati Amavasya Ke Upay
ज्योतिष शास्त्र में पितर दोष के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए सोमवती अमावस्या के दिन दक्षिण दिशा में कंडे की धूनी लगाएं और केसर से बनी खीर अर्पित करें। इसके बाद जाने-अनजाने में की गई गलतियों के लिए अपने पितरों से हाथ जोड़कर क्षमा मांगे। माना जाता है कि ऐसा करने से पितृ दोष के अशुभ प्रभावों में कमी आती है।
कालसर्प दोष से मुक्तिके उपाय Somvati Amavasya Ke Upay
सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना विधि-विधान से करें। उनका रुद्राभिषेक करें। इसके बाद किसी तीर्थ स्थान पर जाकर चांदी के नाग-नागिन की पूजा करें और इसके बाद इस जोड़े को नदी में प्रवाहित कर दें। अब हाथ जोड़कर कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें। माना जाता है कि ऐसा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है और आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।
अखंड सौभाग्य के लिए करें ये उपाय Somvati Amavasya Ke Upay
- जो महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए इस दिन का व्रत करती हैं, शिव-पार्वती की पूजा करें, माता पार्वती को सुहाग की चीजें चढ़ाएं, तो शिव-पार्वती के आशिर्वाद से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
- इस दिन किए गए धन के उपाय बेहद प्रभावशाली होते हैं। इस दिन शाम के समय गाय के घी का दीपक मां लक्ष्मी के समक्ष जलाएं। इस दीपक में लाल धागे की बत्ती बनाएं और उसमें केसर डाल दें। फिर उसे जलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा आप पर बना रहेगा।
- पीपल की जड़ में गंगाजल अर्पित करें, उसके बाद 108 बार परिक्र्रमा करते हुए कच्चा सूत लपेट दें। ऐसा करने से ब्रह्मा, विष्णु और महेश का आशीर्वाद प्राप्त होता है और पति की उम्र लंबी होती है। साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
- घर में खुशहाली के लिए, उन्नति और पितरों के आशीर्वाद के लिए इस अमावस्या पर स्नान-दान के बाद पीपल के पौधे लगाएं।
- दांपत्य जीवन में खुशियों के लिए गाय को पांच तरह के फल खिलाएं। पति और पत्नी साथ में शिव-पार्वती की पूजा करें।
Updated on:
20 Feb 2023 12:24 pm
Published on:
20 Feb 2023 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allत्योहार
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
