24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुड़ी पड़वा के दिन इन चीजों से स्नान करने पर हो जाती है मनोकामना पूरी

25 मार्च दिन बुधवार को हैं गुड़ी पड़वा पर्व
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shyam Kishor

•

Updated: 17 Mar 2020, 4:54 PM IST

गुड़ी पड़वा के दिन इन चीजों से स्नान करने पर हो जाती है मनोकामना पूरी

गुड़ी पड़वा के दिन इन चीजों से स्नान करने पर हो जाती है मनोकामना पूरी

चैत्र के महीने में गुड़ी पड़वा का दिन बहुत ही शुभ दिन माना जाता है। इसी दिन से हिंदू धर्मावलंबियों का नया साल एवं चैत्र मास की नवरात्रि आरंभ होती है। शास्त्रों के अनुसार, गुड़ी पड़वा के दिन इन चीजों से स्नान करने वालों को स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की प्राप्त होता है। साल 2020 में गुड़ी पड़वा का पर्व 25 मार्च को हैं। जानें गुड़ी पड़वा के दिन किस चीज से स्नान करना चाहिए।

बुधवार को इससे बने गणेश जी पर चढ़ा दें ये चीज, फिर देखें चमत्कार

इन चीजों से करें गुड़ी पड़वा के दिन स्नान

चैत्र नवरात्र के पहले दिन यानी की हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा को सुबह सूर्योदय से पहले अपने पूरे शरीर पर बेसन, पिसी हुर्इ हल्दी, थोड़ा-सा गाय कच्चा दूध आदि को मिलाकर गाढ़ा-गाढ़ा घोल बना लें। अब उस घोल में 11 बूंद सरसों या तिल का तेल मिलाकर उबटन बना लें और इस उबटन को चेहरे, गर्दन, हाथ-पैर आदि अंगों पर अच्छी तरह से लगाएं। जब यह लेप शरीर पर सूखने लगें तो हथेलियों की मदद से मसल-मसल कर साफ करें। उबटन के छूट जाने पर गुनगुने पानी में गंगाजल मिलकार स्वस्थ शरीर की कामना से स्नान करें।

25 मार्च से शुरू हो रहा हिंदू नववर्ष (गुड़ी पड़वा), जानें 12 महीनों की 12 महिमा

स्नान के बाद करें ये उपाय

1- स्नान के बाद घर के पूजा स्थल में गाय के घी का एक दीपक जलाकर माँ दुर्गा के इस बीज मंत्र- "ऊँ ह्रीं दुं दुर्गायै नम:" का एक हजार बार जप चंदन की माला से करें। ऐसा करने से माँ दुर्गा की कृपा से कुछ ही दिनों में आपकी सभी मनोकामना पूरी होने लगेगी।

चैत्र मास में नीम की इतनी पत्तियां खाने से दूर हो जाती है गंभीर बीमारियां

2- इसी दिन शाम के समय घर परिवार की सुख शांति के लिए संभव हो तो पूरे परिवार सहित एक साथ बैठकर "श्री दुर्गा सप्तसती" का पाठ जरूर करें। श्री दुर्गा सप्तसती के सामूहिक पाठ घर परिवार में सदैव सुख शांति, समृद्धि बनी रहती है।

************