Valentine's Day Gift Idea वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। अब प्रेमी जोड़ों को वैलेंटाइन्स डे का इंतेजार है। अपने प्यार का इजहार करने या पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को खूबसूरत उपहार देकर विश करते हैं। पर क्या आप जानते हैं वास्तु के अनुसार पार्टनर को गिफ्ट देने से जहां आपके रिश्तों में मिठास आती है वहीं कई चीजें ऐसी हैं, जिन्हें गिफ्ट करके आप अपने ही रिश्तों को बिगाड़ सकती हैं। यानी कुछ गिफ्ट ऐसे हैं, जिन्हें आपको भूलकर भी अपने साथी को नहीं देना चाहिए, नहीं तो भविष्य में इस खूबसूरत रिश्ते में कड़वाहट घुल सकती है। पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है वास्तु के मुताबिक आपको वैलेंटाइंस डे के दिन भूलकर भी कुछ चीजों का दान नहीं करना चाहिए।