नई दिल्ली। 2016 में नोटबंदी के बाद परेशान हुए लोगों को अभी तक राहत नहीं मिल पा रही है। लोग अभी 1000 हजार और 500 रुपए के पुराने नोटों के संकट से उबरे नहीं हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) ने 200 और 2000 रुपए के नोटों को लेकर एक और मुसीबत खड़ी कर दी है। आरबीआइ ने कहा है कि 200 और 2000 रुपए के कटे-फटे, पुराने और गंदे नोट बैंकों में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। दरअसल इसके पीछे आरबीआइ ने नोट बदलने के नियमों का हवाला दिया है। नोट बदलने के मौजूदा नियमों के मुताबिक 5, 10, 20, 50, 100, 500, 100, अौर 10,000 रुपए के नोट ही बदले जा सकते हैं। लेकिन इससे बड़ी समस्या तो 100 रुपए के नोट खड़ी कर सकते हैं।