
50 फीसदी ही पैन कार्ड हुए हैं आधार से लिंक, 5 बार बढ़ चुकी है समय-सीमा
नर्इ दिल्ली। देश के सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को आधार कार्ड की अनिवार्यता को को लेकर एेतिहासिक फैसला सुनाया है। इसी बीच अाधार आैर पैन नंबर लिंक को लेकर एक नया डेटा सामने आया है। इस डेटा के मुताबिक अब तक 21.08 करोड़ पैन अकाउंट नंबर को आधार नंबर से लिंक किया जा चुका है। अाधिकारिक जानकारी के मुताबिक, अायकर विभाग द्वारा जारी किए कुल 21,08,16,676 पैन नंबर को आधार नंबर से लिंक कर दिया गया है। आयकर विभाग द्वारा अब तक कुल 41.02 करोड़ पैन कार्ड जारी किया जा चुका है।
50 फीसदी पैन-आधार लिंकिंग की प्रक्रिया पूरी
सीबीडीटी ने पहले ही आधार-पैन को लिंक करने की अंतिम तारीख को अगले साल 31 मार्च तक बढ़ा दिया था। सीबीडीटी ने ये फैसला 30 जून 2018 को लिया था। ताजा आंकड़ों के अनुसार अब तक 41.02 करोड़ पैन कार्ड को जारी किया जा चुका है जिसमें से 41.01 करोड़ पैन कार्ड व्यक्ति हैं। बाकी सभी पैन कार्ड या तो किसी कंपनी के नाम से जारी किए गए हैं या फिर दूसरे कैटेगरी के टैक्सपेयर्स को। इस आंकड़े के मुताबिक अब तक करीब 50 फीसदी पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर दिया गया है।
5 बार आगे बढ़ चुकी है आधार-पैन लिंकिंग की अंतिम तारीख
आधार कार्ड आैर पैन कार्ड को लिंक करने की अंतिम तारीख को अब तक 5 बार आगे बढ़ाया जा चुका है। इससे पहले सरकार ने इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने आैर नया पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार को अनिवार्य बनाया था। आयकर कानून की धारा 139AA(A) के मुताबिक, 01 जुलार्इ 2017 तक पैन धारक प्रत्येक व्यक्ति द्वारा अपना आधार नंबर आयकर विभाग को बताना अनिवार्य है।
Updated on:
27 Sep 2018, 9:13 AM IST
Published on:
26 Sep 2018, 3:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.