पात्र किसान पहले पीएम किसान निधि की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं। यहां आपको राइट साइड पर Farmers Corner का विकल्प मिलेगा। यहां Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां नया पेज खुल जाएगा। नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए। इन तीन नंबरों के जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आये या नहीं। आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए। इसके बाद Get Data पर क्लिक करे। यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी। यानी कौनसी किश्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई। यही पर आपको 9वीं और 8वीं किश्त से जुड़ी जानकारी भी मिल जाएगी।