नर्इ दिल्ली। वित्तवर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में देश में निजी क्षेत्र की तीसरा सबसे बड़ा बैंक एक्सिस बैंक को 2,100 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ऋणदाता के मुताबिक, पिछले वित्त वर्ष में उसने 1,225 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। हालांकि समीक्षाधीन अवधि में बैंक के ब्याज आय (एआईआई) में मामूली वृद्धि हुई है और यह 4,730 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 4,729 करोड़ रुपये थी। साल 1998 में एक्सचेंज लिस्टींग के बाद इस एक्सिस बैंक का यह पहला घाटा है।