वर्ल्ड बैंक ने क्रूड ऑयल और मेटल को लेकर भी अनुमान जताया है। वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2018 और 2019 में क्रूड ऑयल की औसत कीमत 65 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहेगी। हालांकि, वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि इस साल मांग के अनुसार सप्लाई में कमी हो सकती है। इस कारण अनुमान बढ़ाया गया है। वर्ल्ड बैंक का कहना है कि सीरिया संकट के कारण आने वाले दिनों में तेल सप्लाई की दिक्कतें हो सकती है। उधर वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में मेटल की कीमतों में 9 फीसदी की तेजी का अनुमान जताया गया है। वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल खाद्य कमोडिटी और कच्चे माल समेत कृषि कमोडिटी के दामों में भी 2 फीसदी की तेजी रहेगी।