2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BOB ने ट्वीट कर ग्राहकों को किया अलर्ट, कहा- किसी को भी अपने खातों से जुड़ी जानकारी न दें

बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने सभी ग्राहकों को अलर्ट किया है BOB ने ट्वीट कर सभी ग्राहकों को सावधान रहने को कहा है बैंक ने कहा कि किसी के भी साथ अपने खातों से जुड़ी जानकारी शेयर न करें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 28 Apr 2019, 1:10 PM IST

bank of baroda

BOB ने ट्वीट कर ग्राहकों को किया अलर्ट, कहा- किसी को भी अपने खातों से जुड़ी जानकारी न दें

नई दिल्ली। देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक BOB अपने ग्राहकों को अलर्ट कर रहा है। हाल ही में देना बैक, विजया बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा का विलय हुआ है, जिसके बाद यह देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बन गया है। बैंक ने ग्राहकों को जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी अपने खातों से जुड़ी हुई जानकारी किसी को भी न दे क्योंकि हाल ही में कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें ग्राहकों को देना बैंक और विजया बैंक के नाम पर फोन आ रहे हैं और उनसे बैंक खातों की जानकारी मांगी जा रही है।


खातों से जुड़ी जानकारी न दें

आपको बता दें कि कोई भी बैंक अपने किसी भी ग्राहक से खातों से जुड़ी जानकारी नहीं मांगता है और अगर किसी भी ग्राहक के पास इस तरह का कोई भी फोन आ रहा है तो वह किसी भी तरह की कोई जानकारी न दें क्योंकि ये सब सिर्फ फेक कॉल्स हैं। हाल में आई वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी एक्सपीरियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 24 फीसदी भारतीय ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सीधे तौर पर फर्जीवाड़े के शिकार होते हैं।


ये भी पढ़ें: PNB Housing Finance करेगी 13,000 कर्मियों को प्रशिक्षित, क्रेडाई के साथ मिलकर 15 राज्यों में करेगी शुरुआत


बैंक ने ट्वीट कर दी जानकारी

बैंक ऑफ बड़ौदा ने ट्वीट करते हुए लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि विजया बैंक और देना बैंक के विलय के बाद कुछ लोग बैंक का कर्मचारी बनकर ग्राहकों के फोन, ई-मेल, एसएमएस कर उनके खातों की जानकारियां मांग रहे हैं। ऐसे में लोगों की निजी जानकारियां फ्रॉड करने वाले लोगों तक पहुंच रही हैं और धोखाधड़ी करने वाले लोग खातों से पैसे गायब कर रहे हैं। तो आप सभी लोग सावधान रहें। बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा है कि कोई भी बैंक कर्मचारी आपसे आपके खातों से जुड़ी जानकारी नहीं मांग सकता है और मांगेगा भी नहीं।

विलय के बाद बना देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक

हाल ही में हुए दो सरकारी बैंक विजया बैंक (Vijaya Bank), देना बैंक ( Dena Bank ) बैंक ऑफ बड़ौदा ( Bank of Baroda ) में हो गया है। इस विलय के बाद यह देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बन गया है। विलय के बाद संयुक्त निकाय का कारोबार 14.82 लाख करोड़ रुपए का हो गया है। यह भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) और आईसीआईसीआई ( ICICI ) बैंक के बाद देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बन गया।आपको बता दें कि सरकार के इश निर्णय के बाद देश के बैंकों की संख्या कम हो गई है जो अब 18 है। विजया बैंक और देना बैंक की सभी शाखाएं बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाओं के तौर पर काम कर रही हैं।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.