7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bank जाने से पहले Online Booking करें अपनी पसंद का टाइम, आसानी से कर पाएंगे काम

बैंक में कैश जमा या विद्ड्रॉल करने के लिए किया जा सकता है इसका इस्तेमाल पोस्टल डिपार्टमेंट की ओर से शुरू की गई नई सेवा, घर तक पहुंचाएंगे आपको कैश

2 min read
Google source verification
Book Bank Time Slot Before Going to Your Bank

Book Bank Time Slot Before Going to Your Bank

नई दिल्ली। मौजूदा समय में कोराना वायरस लॉकडाउन ( Coronavirus Lockdown ) के कारण कई सेवाएं बंद हैं। वहीं कुछ सेवाओं को पहले ही दिन से खोला हुआ है। वहीं 20 अप्रैल के बाद से उन सेवाओं में थोड़ी ढील भी दी गई। इनमें से दो सेवाएं पोस्टल और बैंक सेवाएं ( Bank Service ) शामिल हैं। बैंकों की ओर से एक नई सेवा की शुरूआत की गई है। जिसके तहत अब ग्राहक बैंक विजिट से पहले अपनी पसंद का टाइम स्लॉट बुक कर बैंक जाकर अपना जरूरी काम करा सकते हैं। वहीं पोस्टल डिपार्टमेंट ( Postal Department ) ने सेविंग्स अकाउंट धारकों के लिए घर तक कैश पहुंचाने की सर्विस भी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि देश में लॉकडाउन 3 मई तक है।

ऑनलाइन बुक करें बैंक जाने का टाइम स्लॉट
यह सर्विस अभी हरियाणा सरकार की ओर शुरू की गई है। उम्मीद की जा रही है जल्द इसे पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा। इस सर्विस के लिए सबसे आपको https://bankslot.haryana.gov.in क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपको क्चशशद्म Book Your Bank Slot Today पर क्लिक करना होगा। आपको अपने ब्रांच का IFSC कोड डालने का ऑप्शन दिया जाएगा। IFSC कोड सर्च करने का भी आपको विकल्प मिलेगा। उसके बाद आपको अपनी ब्रांच को वेरिफाई करना होगा। उसके बाद आपको डेट और अपनी पसंद का टाइम डालना होगा। इस प्रोसेस के आपको चेक स्टेटस पर क्लिक करना होगा। जहां पर आपको अपनी पूरी जानकारी जैसे अकाउंट होल्डर का नाम और मोबाइल नंबर। तत्पश्चात अप्लाई पर क्लिक करना होगा। जिसके एक नया पेज ओपन होगा और जिसमें आपकी कंफर्म बुकिंग की पूरी जानकारी होगी। उसका प्रिंट आउट निकालकर बैंक जा सकता है।

पोस्ट डिपार्टमें ने शुरू की कैश की होम डिलेवरी
वहीं हरियाणा सरकार की ओर से कैश की होम डिलेवरी भी शुरू कर दी है। वास्तव में यह सर्विस उन सेविंग्स अकाउंट होल्डर्स के लिए है जिनका खाता पोस्ट ऑफिस में हैं। इस सेवा का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले द्धह्लह्लश्चह्य://ड्ढड्डठ्ठद्मह्यद्यशह्ल.द्धड्डह्म्4ड्डठ्ठड्ड.द्दश1.द्बठ्ठ पर क्लिक करना होगा। कैश डिलीवरी ऐट होम पोस्टल बैंक सर्विस के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद नाम, मोबाइल नंबर, अमाउंट, जिला, शहर, पिन कोड और घर का पता जैसी जानकारियां फिलअप करनी होंगी। कम से कम आपको 1,000 रुपए की राशि डालनी ही होगी। वहीं 10 हजार रुपए से ज्यादा आप नहीं मंगा सकते हैं। अंत में आपको अप्लाई पर क्लिक कंफर्म का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा। नया पेज खुलने पर आपको पता चलेगा कि आपका आवेदन हो चुका है। जिसका आप प्रिंट भी निकालकर अपने पास रख सकते हैं।