पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी लेने का मौका
बता दें कि भारतीय डाक विभाग ने पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत कोई भी पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी ले सकता है। इसके लिए सिर्फ 5000 रुपये खर्च करने होंगे। बता दें कि इस समय देश में लगभग 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस हैं। लेकिन, हर जगह पहुंच बनाने के लिए पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी देता है। पोस्ट ऑफिस इस समय अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। ऐसे में आप पोस्ट ऑफिस से जुड़ कर अच्छी कमाई कर सकते हैं।