नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण वित्तवर्ष 2019-20 के दौरान प्रमुख मंत्रालयों के कुल पूंजीगत व्यय और भविष्य के लिए उनकी सीएपीईएक्स योजनाओं की समीक्षा करेंगी। वित्तमंत्री कृषि, सड़क परिवहन और राजमार्ग, आवास और शहरी मामलों, जल शक्ति, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, कौशल विकास, कपड़ा, उपभोक्ता मामलों, महिला एवं बाल विकास और आदिवासी मामलों से जुड़े मंत्रालयों के सचिवों और वित्तीय सलाहकारों के साथ बैठक करेंगी। वह इन मंत्रालयों की मौजूदा स्थिति और उनके आवंटन से संबंधित आवश्यकताओं की समीक्षा करेंगी।