नई दिल्ली।
PM Svanidhi Yojana: पीएम स्वनिधि योजना के तहत कोरोना काल में प्रभावित रेहड़ी-पटरी ( Street Vendors ) वालों को आर्थिक मदद की जा रही है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने योजना के लिए अनुशंसा पत्र ( LoR ) व्यवस्था शुरू की है। इससे अब उन लोगों को भी लोन ( Loan Scheme For Street Vendors ) दिया जाएगा, जिनके पास पहचान पत्र और विक्रय प्रमाण पत्र नहीं है। आपको बता दें कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी पटरी वालों और छोटी मोटी दुकानदारों को 10,000 रुपये तक का लोन मिलता है।