नई दिल्ली। अगर आप किसी की शादी में जाते है तो आप बतौर गिफ्ट गुलदस्ता, कपड़े, पैसे जैसी चीजें गिफ्ट ही लेकर जाते होंगे। आज तक आपने यही सब चीजें लोगो को गिफ्ट में देते हुए भी देखा होगा। लेकिन तमिलनाडु की एक शादी समारोह में दूल्हे के दोस्तों ने उसे एक अजीबों-गरीब सा गिफ्ट दिया। जिसे देख शादी में मौजूद सब चौक गए। दूल्हे को उसके दोस्तों ने पांच लीटर पेट्रोल गिफ्ट में दिया।