कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन? ( Online Apply for PM Kisan Scheme )
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास जरूरी दस्तावेज जैसे जमीन के कागज, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट, ऐड्रेस प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो होने चाहिए। इसके बाद आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा। यहां न्यू रजिस्ट्रेशन का विकल्प के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपसे आधार नंबर मांगा जाएगा। आधार नंबर डालने पर योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा।