आपको बता दें कि रिजर्व बैंक लंबे समय से ब्याज दरों में कटौती करने के लिए सभी बैंकों पर दबाव बना रहा है, जिसके चलते बैंक को अपनी ब्याज दरों में कटौती करनी पड़ रही है। बैंक की नई ब्याज दरों के तहत अब 1 सितंबर से बैंक की एक साल की एमसीएलआर घटकर 8.55 फीसदी, जबकि एक दिन की एमसीएलआर 8.30 फीसदी रह गई है। इस समय रिटेल लोन के लिहाज से बैंक की एमसीएलआर को काफी जरुरी माना जाता है। बैंक के सभी तरह के दीर्घकालिक कर्ज को इसी दर से जोड़ा जाता है। इसमें होम लोन जैसे कर्ज भी शामिल हैं।