पेट्रोल की कीमत
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में दिल्ली को छोड़ कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। वहीं दिल्ली में दाम 6 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। जिसके बाद चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.95, 74.66, 77.62 और 74.75 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो क्रूड ऑयल के दाम में कटौती देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम में और भी कटौती देखने को मिल सकती है।