
अगर कर रहे हैं विदेश में कमाई तुरंत देश में भेज दीजिये अपना रुपया
नई दिल्ली । रुपए में हर दिन आते बदलाव के कारण इस वक्त देश के हालात ज्यादा अच्छे नहीं हैं । पेट्रोल -डीजल हो या सब्जियां हर चीज के दामों में बढ़ोतरी हो रही है । हर दिन बढ़ती मंहगाई ने सभी को परेशान करके रखा हुआ है फिर चाहे वो नौकरीपेशा हो या फिर कारोबारी । लेकिन रुपये की गिरावट से अगर किसी को सबसे ज्यादा फायदा हो रहा है तो वो है विदेशों में कमाई करके भारत में पैसा भेजने वाले लोग । पीछले कुछ दिनों में डॉलर के मुकाबले रुपये में भारी गिरावट आई है जिसके कारण उन्हें फायदा पहुंचा है । कुछ दिनों पहले डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था । रुपया 49 पैसे लुढ़ककर अब तक के सबसे निचले स्तर 69.10 रुपये पर आ गया था ।
कैसे होगा फायदा ?
रुपए की गिरती कीमत से भारत में रहने वाले लोगो को तो कोई फायदा नहीं होता नजर आ रहा है । इससे उन्हें र्सिफ नुकसान ही उठाना पड़ेगा । लेकिन रुपये की गिरती कीमत का अगर किसी को फायद होगा तो वो है विदेशों में रह कर विदेशी मुद्रा को भारत में अपने परिवार को भेजने वाले लोगो को । उन्हें ये फायदा होगा कि उन्हें पहले के मुकाबले कम रकम घर भेजनी होगी और भारत में रह रहे उनके परिवार जनों को ज्यादा रकम मिल जाएगी । कल आई रुपए में गिरावट के हिसाब से आप देखे तो अगर आप अपने भारत में रह रहे परिवार वालों को करीब 2000 डॉलर भेजते है तो आपके परिवार को ये रकम रुपए में मिलेगी जो की 138,200 रुपये ।मतलब ये हुआ की बिना कुछ किए ही आपको 2000 डॉलर पर ही 4400 रुपये का फायदा हो गया ।
विदेश में रहकर भी कैसे उठाये फायदा
विदेशों में रहने वाले लोग अक्सर ऐसा करते है की वो अपनी सैलरी का कुछ हिस्सा वहीं विदेश में अपने बैंक अकाउंट में डालकर रखते है । फिर जब भी उन्हें सही लगता है तब निकाल लेते है या परिवार को भेज देते है । अगर आप इन पैसों से फायदा उठाना चहते है तो आप आपना पैसा विदेशी बैंकों में रखाने की बजाय भारत की बैंको में रखियेगा इससे आपको उन्ही पैसों की अच्छी किमते मिल जायेगी वो भी बिना कुछ किये ।
Published on:
30 Jun 2018 11:26 am
बड़ी खबरें
View AllPersonal Finance
कारोबार
ट्रेंडिंग
