6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LIC ने जून में की 26,030.16 करोड़ की कमाई, नई पॉलिसी प्रीमियम से बढ़ा मुनाफा

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC की आय जून महीने में 74 फीसदी बढ़ी है। Irda ने आंकड़े जारी कर इस बारे में जानकारी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 15 Jul 2019, 12:42 PM IST

LIC

LIC ने जून में की 26,030.16 करोड़ की कमाई, नई पॉलिसी प्रीमियम से बढ़ा मुनाफा

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2019-20 ( financial year 2019-20 ) में लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों की आय में 94 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक देश की सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी ( life insurance company ) को चालू वित्त वर्ष में सबसे ज्यादा मुनाफा हुआ है। बीमा नियामक इरडा ( IRDA ) ने आंकड़े जारी कर इस बारे में जानकारी दी है। जून माह में एलआईसी ( LIC ) के मुनाफे में दोगुने से भी ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है। इस बढ़ोतरी के बाद एलआईसी का मुनाफा बढ़कर 26,030.16 करोड़ रुपये हो गया है।


इरडा ने जारी किए आंकड़े

आपको बता दें कि जून महीने में जीवन बीमा कंपनियों की नई प्रीमियम से आय 94 प्रतिशत बढ़कर 32,241.33 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वहीं, जून 2018 में नई पॉलिसी से बीमा कंपनियों को 16,611.57 करोड़ रुपये का प्रीमियम मिला था। जून माह के मुनाफे के बाद भारतीय जीवन बीमा निगम की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 74 फीसदी पर पहुंच गई। इसके अलावा 26 फीसदी में देश की अऩ्य कंपनियों के नाम शामिल हैं।


ये भी पढ़ें: दिवालिया होने की कगार पर पहुंची DHFL, कंपनी के MD ने निवेशकों को दी चेतावनी!


LIC पर बढ़ रहा ग्राहकों का भरोसा

भारत में एलआईसी पर लोगों का भरोसा बढ़ता ही जा रहा है क्योंकि जून 2018 में कंपनी का प्रीमियम से मुनाफा 11,167.82 करोड़ रुपये पर था, जिसमें इस बार लगभग 14,868 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। एलआईसी ने जून माह के दौरान 13.32 लाख पॉलिसी बेची हैं और एक महीने में ही 25,000 करोड़ रुपये से अधिक का प्रीमियम जुटाया है।


प्राइवेट कंपनियों को भी हुआ मुनाफा

निजी क्षेत्र की कंपनियों में HDFC लाइफ का नया प्रीमियम 21 फीसदी बढ़कर 1,358.45 करोड़ रुपये रहा। SBI लाइफ का प्रीमियम 28.14 फीसदी बढ़कर 1,310.07 करोड़ रुपये रहा। ICICI प्रूडेंशियल लाइफ का प्रीमियम 26 फीसदी बढ़कर 897.98 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं, देश की 23 निजी क्षेत्र की बीमा कंपनियों की नई प्रीमियम से आय 14.10 फीसदी की वृद्धि के साथ 6,211.17 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 5,443.75 करोड़ रुपये थी।


ये भी पढ़ें: जालान समिति की सिफारिश पर केंद्र को आरबीआई से मिल सकते हैं सिर्फ 50000 करोड़


अप्रैल में 82 फीसदी बढ़ी थी आय

चालू वित्त वर्ष की बात करें तो अप्रैल-जून अवधि के दौरान 24 जीवन बीमा कंपनियों का नया प्रीमियम कुल मिलाकर 65 फीसदी बढ़कर 60,637.22 करोड़ रुपये हो गया। अप्रैल-जून 2019-20 में एलआईसी की नई प्रीमियम आय 82 फीसदी बढ़कर 44,794.78 करोड़ रुपये रही थी।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App