नहीं तुड़वानी पड़ेगी एफडी
आमतौर पर एफडी में लॉक इन पीरियड को लेकर लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लॉक इन पीरियड से पहले निकासी करने के लिए उन्हें अपनी एफडी तुड़वानी पड़ती है। लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी।एमओडी से पैसे निकालने के बाद, जितने पैसे बचेगे उन पर एफडी पर तय ब्याज मिलता रहेगा। इस पर भी उतना ही ब्याज मिलता है, जितना एसबीआई की अन्य एफडी पर मिलता है।एमओडी के लिए कम से कम 10,000 रुपए जमा कराने होंगे। इसके बाद आप इसमें 1000 रुपये के मल्टीपल्स में और भी रुपये जमा कर सकते हैं। इसमें पैसे जमा करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है।