शेयर बाजार को दी जानकारी में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने बताया कि एक दिन और एक महीने की अवधि वाले कर्ज पर ब्याज दर को 0.10 फीसदी घटाकर क्रमश: 8.20 और 8.25 फीसदी कर दिया गया है। पहले यह ब्याज दरें क्रमश: 8.30 और 8.35 फीसदी थीं। इसी तरह तीन माह, छह माह और एक वर्ष की अवधि वाले कर्ज पर ब्याज दर को 0.05 फीसदी घटाया गया है। यह क्रमश: 8.45, 8.55 और 8.65 फीसदी हो गई हैं। पहले यह क्रमश: 8.5, 8.6 और 8.7 फीसदी थीं।