27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Finance / पीएम मोदी ने आयुष्मान योजना को लेकर किया बड़ा एेलान, मिलेगा 5 साल का सालाना मेडिकल कवरेज

पीएम मोदी ने आयुष्मान योजना को लेकर किया बड़ा एेलान, मिलेगा 5 साल का सालाना मेडिकल कवरेज

इस स्कीम के तहत हर परिवार को 5 लाख रुपए तक का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा। इस योजना के तहत आखिर किन परिवारों को फायदा मिलेगा ये परिवारों के आर्थिक स्थिति पर तय किया जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 16 Aug 2018, 8:41 AM IST

PM Modi

पीएम मोदी ने आयुष्मान योजना को लेकर कर दिया है बड़ा एेलान, जानिए अापको कैसे मिलेंगे फायदे

नर्इ दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कर्इ बड़ी घोषणाएं की है। इन घोषाआें में जो सबसे बड़ी घोषण पीएम मोदी की वो आयुष्मान भारत को लेकर की है। बताते चलें की ये स्कीम प्रधानमंत्री मोदी की महत्वकांक्षी स्कीस्म में से एक है आैर ये नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम के अधीन है। इसे मोदी केयर भी कहा जाता है।


किन्हें मिलेगा लाभ
इस स्कीम के तहत हर परिवार को 5 लाख रुपए तक का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा। इस योजना के तहत आखिर किन परिवारों को फायदा मिलेगा ये परिवारों के आर्थिक स्थिति पर तय किया जाता है। इस स्कीम के तहत आने वाले परिवारों को सरकारी आैर अधिकृत निजी अस्पतालों में इलाज कराने की सुविधा मिलेगी। सरकार ने इस योजना को कम इलाज खर्च की मकसद से किया है।


10 करोड़ से भी अधिक परिवारों काे मिलेगा लाभ
केंद्र सरकार इस स्कीम का लाभ 10 करोड़ से भी अधिक गरीब परिवारों को देगी। शहरी क्षेत्रों से करीब 2.23 करोड़ लोगों को इस योजना के तहत सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से इस स्कीम के तहत 8.03 करोड़ परिवारों को शामिल करने का लक्ष्य है। एसर्इसीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आयुष्मान योजना से करीब 50 करोड़ लोगों को सीधे लाभ मिलेगा। लेकिन पंजाब, केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक आैर दिल्ली को अभी इस स्कीम में शामिल नहीं किया गया है। वहीं आेड़िसा ने पहले ही इस स्कीम का हिस्सा बनने से इन्कार कर दिया है।


80 फीसदी लाभार्थियों का पता लगाया जा चुका है
कुल 22 राज्यों ने इस स्कीम को ट्रस्ट माॅडल के तहत चलाने की तैयारी हो गर्इ हैं। केंद्रीय सरकार ने इस स्कीम के तहत 10 हजार करोड़ रुपए का अावंटन किया है। इस स्कीम के तहत 80 फीसदी लाभार्थियों के लिए Socio-Economic Caste Sensus (SECC) का पता लगा लिया गया है। इसमें स्वास्थ्या मंत्रालय ने 1354 से अधिक हेल्थ पैकेज शामिल किए हैं।