24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Post Office की शानदार योजना, पति-पत्नी को मिलेंगे 59,400 रुपये, ऐसे उठाएं फायदा

-Post Office Monthly Income Scheme: कोरोना महामारी के कारण लोगों को बचत का अहसास हुआ है। -ऐसे में लोग अब निवेश करने की योजना बना रहे हैं। -पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम ( POMIS ) में आप 5000 रुपये प्रति माह कमा सकते हैं।-पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में आप 5000 रुपये प्रति माह कमा सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Naveen Parmuwal

•

Updated: 22 Sep 2020, 4:03 PM IST

Post Office schemes pomis one time investment plan earn 59400 rupees

Post Office की शानदार योजना, पति-पत्नी को मिलेंगे 59,400 रुपये, ऐसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली।
Post Office Monthly Income Scheme: कोरोना महामारी के कारण लोगों को बचत का अहसास हुआ है। ऐसे में लोग अब निवेश करने की योजना बना रहे हैं। अगर आप भी निवेश ( Best Investment ) की सोच रहे हैं तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस ( POMIS ) की मंथली इनकम स्कीम अच्छा विकल्प हो सकती है। पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम ( POMIS ) में आप 5000 रुपये प्रति माह कमा सकते हैं। सबसे अच्छी बात है कि पोस्ट ऑफिस ( Post Office Scheme ) में आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है, ऐसे में आप बिना किसी जोखिम के निवेश कर सकते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi : सरकार ने किसानों के खाते में भेजे 93,000 करोड़ रुपए, नहीं मिला पैसा तो करें ये काम

क्या है पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम
मंथली इनकम पोस्ट ऑफिस की एक शानदार स्कीम है, जिसमें कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। इस योजना में सिंगल या ज्वाइंट अकाउंट खोल सकता है। ज्वाइंट अकाउंट में आपको डबल फायदा मिल सकता है। इस स्कीम में 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम भी निवेश किया जा सकता है, लेकिन इसके साथ किसी अभिभावक को नाम देना पड़ता है।

कितना कर सकते है निवेश
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में अगर आप सिंगल अकाउंट खुलाते है तो न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 4.5 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं, अगर आप ज्वाइंट खाता खुलाते हैं तो अधिकतम 9 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है। इस योजना में दो से अधिक लोग भी ज्वाइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं। बाद में जमा राशि को सभी में बराबर बांट दिया जाता है। पोस्ट ऑफिस की इस योजना में निवेश पर 6.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। इसमें आपका कुल रिटर्न सालाना आधार पर होता है। इसलिए इसे हर महीने के हिसाब से 12 हिस्सों में बांट दिया जाता है।

POMIS, KVP, NSC, Saving पर मिल रहा 7% तक का ब्याज, कम निवेश में मिलेगा डबल फायदा

मिलेंगे 59,400 रुपये
उदाहरण के तौर पर अगर पति-पत्नी इस स्कीम में 9 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो 9 लाख की जमा पर 6.6 फीसदी ब्याज दर से सालाना रिटर्न 59,400 रुपये होगा। इसे अगर 12 हिस्सें में बांट दिया जाए तो यह मंथली 4950 रुपये होगा। ऐसे में अगर पति-पत्नी दोनों ज्वाइंट अकाउंट खुलाते हैं तो डबल फायदा होगा।