आखिर इस सुविधा का लाभ कैसे लिया जा सकता है
अब इस सुविधा के लाभ के लिए अलग-अलग बैंकों की ओर से अलग-अलग तरीका अपनाया हुआ है, लेकिन पहले जनरल तरीकों की बात करते हैं। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको अपने बैंक को फोन करना होगा या फिर ईमेल के माध्यम से भी अपने लोन मोराटोरियम का लाभ लेने के लिए कहा जा सकता है। वहीं बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल करके भी आप इसका लाभ ले सकते हैं। लेकिन आपको अपना लोन अकाउंट नंबर पता होना काफी जरूरी है।