भूषण स्टील भी कर चुका है धोखाधड़ी
पिछले हफ्ते इलाहाबाद बैंक ने जानकारी देते हुए बताया था कि भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड कंपनी द्वारा बैंक के साथ करीब 1,775 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी की है। कंपनी और इसके निदेशकों के खिलाफ फोरेंसिक ऑडिट जांच के नतीजे और सीबीआई की एफआईआर के आधार पर इलाहाबाद बैंक ने आरबीआई को अपनी रिपोर्ट में जानकारी देते हुए कहा था कि बैंकिंग सिस्टम के थ्रू फंड को इधर-उधर किया गया है। जिसके तहत 1,774.82 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है। इस संबंध में इलाहाबाद बैंक ने कहा कि भूषण स्टील कंपनी ने उसके फंड का दुरुपयोग किया और बहीखातों में गड़बड़ी दिखाई। ताकि कर्ज देने वाले बैंकों के समूह से पैसे जुटा सके।