नई दिल्ली: अगर आप 18 साल के हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि कौन सा काम करके आप कमाई कर सकते हैं तो हमारे पास एक सॉल्यूशन है। पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी स्कीम ( Post Office Franchise ) । दरअसल देशभर में 1.55 लाख से ज्यादा डाकघर हैं लेकिन बढ़ती आबादी के बीच डाकघरों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी जरुरत को ध्यान में रखते हुए पोस्ट ऑफिस ( Post Office ) ग्राहकों ( Customers ) को ‘इंडियन पोस्ट ऑफिस’ की फ्रेंचाइजी देता है। कोई भी 18 साल से ऊपर का व्यक्ति आवेदन कर पोस्ट ऑफिस यानि डाक विभाग के आउटलेट ( Post Office Franchise ) अपने राज्य या शहर में शुरू कर सकता है।