सुकन्या समृद्धि योजना- सुकन्या समृद्धि योजना ( Sukanya Samriddhi Scheme ) बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने वाली ऐसी ही योजना है । अपनी लॉन्चिंग के बाद से ही ये योजना बेहद पॉपुलर है। 10 साल से कम उम्र की बेटी के माता-पिता इस योजना में निवेश कर सकते हैं । Sukanya Samriddhi yojana में निवेश कर ( Invest IN Sukanya Samriddhi yojana ) आप टैक्स में छूट ( tax rebate ) भी पा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में सालाना कम से कम 250 रुपए जमा किया जा सकता है. योजना के तहत सालाना अधिकतम 1.50 लाख रुपए जमा किया जाता है।